Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट की नर्मदापुर स्थित सरकारी हॉस्टल की दो छात्राओं के लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिग छात्राएं बीते रविवार को अपने गांव पैगा से हॉस्टल के लिए निकली थीं। क्रिसमस की छुट्टियां बिताने के बाद दोनों ने नर्मदापुर स्थित हॉस्टल लौटने के लिए बस का सहारा लिया था। हालांकि, दोनों छात्राएं हॉस्टल नहीं पहुंचीं, जिससे उनकी गुमशुदगी का मामला सामने आया।
लापता छात्राएं आदिवासी समाज से संबंधित हैं और उनके मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने कमलेश्वरपुर थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरी चिंता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि छात्राओं को जल्द से जल्द खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Lung Capacity: मानव शरीर की संरचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक सामान्य इंसान…
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
This website uses cookies.