छत्तीसगढ़

शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस ने की मौत का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा@thetarget365 : थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली में शराब पीने से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक सीताराम लहरें (65) और रोहित कुमार तेंदुलकर (25) की मौत सामान्य नहीं बल्कि जहरीली शराब सेवन से हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रामगोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मौत का खुलासा

घटना 6 मार्च 2025 की शाम की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कीटनाशक जहर मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जब गवाहों के बयान लिए, तो सामने आया कि आरोपी रामगोपाल खूंटे ने पुरानी रंजिश के चलते सुंदरलाल कुर्रे को मारने की साजिश रची थी।

घटना का पुरा मामला

घटनाक्रम के अनुसार, 6 मार्च की शाम रामगोपाल खूंटे नशे की हालत में सुंदरलाल कुर्रे के घर शराब लेकर गया था। उसने सुंदरलाल को शराब पीने के लिए दिया, लेकिन उसने शराब की शीशी खुली और गंदी बताकर पीने से इनकार कर दिया। इसी दौरान पास में बैठे सीताराम लहरें और रोहित कुमार तेंदुलकर ने शराब पी ली, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जांच तेज की गई। पुलिस ने रामगोपाल खूंटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 3 अप्रैल 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

5 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

5 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

5 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

6 hours ago

This website uses cookies.