Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली के हरि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप नगर के C-ब्लॉक में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सुधीर उर्फ बंटी (35) और राधे प्रजापति (30) के रूप में हुई है।
यह घटना रात करीब 11:45 बजे की है, जब प्रताप नगर के C-ब्लॉक में फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एरिया को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से खून के धब्बे, कारतूस के खोल और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।
हरि नगर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25/27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की प्रारंभिक वजह आपसी रंजिश या गैंगवॉर हो सकती है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मृतक सुधीर उर्फ बंटी और राधे प्रजापति का नाम कुछ स्थानीय आपराधिक गतिविधियों में पहले भी सामने आ चुका है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में पिकेटिंग और गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने केस दर्ज कर लिया है और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।”
हरि नगर के प्रताप नगर इलाके में हुई डबल मर्डर की यह घटना दिल्ली में बढ़ते अपराध की एक और कड़ी बन गई है। पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
Read More : Trump on Modi: क्या पश्चाताप की आग में जल रहे डोनाल्ड ट्रंप? मोदी को बताया ‘दोस्त’, फिर भी जताई नाराजगी
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.