Oplus_131072
चिरमिरी @thetarget365 छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के दो अधिकारियों को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वर्कऑर्डर जारी करने के एवज में इन अधिकारियों ने ठेकेदार से 11 हजार रुपये मांगी थी।
शिकायतकर्ता ठेकेदार अंकित मिश्रा की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया था। मनेन्द्रगढ़ निवासी ठेकेदार अंकित मिश्रा ने अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। अंकित का कहना था कि उसे एसईसीएल के चिरमिरी जीएम कार्यालय से एक निर्माण कार्य का ठेका मिला था। लेकिन वर्कऑर्डर जारी करने के लिए इंजीनियरिंग असिस्टेंट संजय कुमार सिंह और कार्यालय अधीक्षक व्ही श्रीनिवास ने 11 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है।
एसीबी ने शिकायत की जांच के बाद ट्रैप योजना तैयार की। आरोपी संजय कुमार सिंह ने 7 हजार रुपये अपने लिए और 4 हजार रुपये कार्यालय अधीक्षक व्ही श्रीनिवास के लिए मांगे थे। ट्रैप प्लान के अनुसार गुरुवार को संजय कुमार सिंह को 7 हजार रुपये और श्रीनिवास को 4 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के निवास स्थानों पर भी तलाशी जारी है।
एसीबी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अधिकारी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। एसीबी ने कहा कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
ECI Press Conference LIVE : भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश के पांच महत्वपूर्ण…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों के आधिकारिक ऐलान से…
Dilip Ghosh Kalighat: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री…
Israel Pakistan Tension: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध ने अब दक्षिण एशिया की नींद…
War Criminals: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे भीषण संघर्ष की गूंज अब…
Mojtaba Khamenei Russia : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने…
This website uses cookies.