रामानुजगंज @thetarget365 रामानुजगंज के ग्राम विजयनगर में बाइक सवार दो युवक गांव के बीच बस्ती में पडने वाले नाला को पार करने के दौरान अचानक तेज बहाव के कारण बहने लगे। बाइक सवार दोनों युवक बहते हुए कुछ दूरी पर चले गए जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो दोनों युवक एवं बाइक को काफी मशक्कत के बाद बहते पानी से निकाला जा सका। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर हैं।
जानकारी अनुसार बिहार के बक्सर जिला के कांत पंडित एवं राजू पंडित बाइक से गांव के बीच बस्ती में पौधा पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों सुबह 11 बजे के करीब नाला पार कर रहे थे तो उनके बाइक का एक चक्का पत्थर में फंस गया एवं देखते-देखते दोनों युवक बाइक के साथ बहने लगे। जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल मदद करने का प्रयास किया परंतु तब तक दोनों बहते हुए काफी आगे निकल चुके थे। बाइक भी बहते हुए आगे निकल गया था। बहुत मशक्कत के बाद दोनों युवक एवं बाइक को बाहर निकाला जा सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.