Kairat vs Real Madrid: UEFA चैंपियंस लीग 2025-26 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में 15 बार की चैंपियन रियल मैड्रिड मंगलवार को कजाखस्तान की टीम काइरात अल्माटी के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला कई मायनों में खास है, क्योंकि यह रियल मैड्रिड का इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे लंबा अवे (Away) ट्रैवल है। वहीं काइरात अल्माटी पहली बार किसी बड़े यूरोपीय क्लब को अपने घरेलू मैदान में चुनौती देने जा रही है।
पिछले हफ्ते मैड्रिड डर्बी में एटलेटिको मैड्रिड के हाथों 5-2 की करारी हार झेलने के बाद अब शाबी अलोंसो की टीम इस मैच में जीत के इरादे से उतरेगी। इस हार से पहले रियल का सीजन शानदार चल रहा था और सभी प्रतियोगिताओं में उनका शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड था।
अपने पहले ग्रुप मैच में रियल ने मार्सेई को 2-1 से हराया था। हालांकि उस मैच में भी उन्हें शुरुआती बढ़त गंवानी पड़ी थी। इस बार टीम शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगी।
दूसरी ओर, काइरात अल्माटी ने इस सीजन अपने डेब्यू मैच में स्पोर्टिंग लिस्बन से 4-1 की हार झेली थी। हालांकि, आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम अपने घरेलू मैदान अल्माटी में काफी मजबूत रही है। पिछले 30 यूरोपीय मुकाबलों में से काइरात ने घर पर केवल 4 मुकाबले गंवाए हैं, जो रियल मैड्रिड के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
मैच की तारीख: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2025
समय: रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: सेंट्रल स्टेडियम, अल्माटी, कजाखस्तान
भारत में लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports Network (Sony Ten 2/3)
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV ऐप और वेबसाइट
JioTV और Airtel XStream जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध
रियल मैड्रिड कागज पर भले ही मजबूत नजर आ रही हो, लेकिन लंबी यात्रा, घरेलू समर्थन और मौसम जैसे फैक्टर काइरात को फायदा पहुंचा सकते हैं। ऐसे में मुकाबला एकतरफा नहीं होगा।
Read More : Gayatri Prajapati: लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, सपा ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.