अंतरराष्ट्रीय

Ukraine War: मास्को में 5 घंटे मैराथन बैठक: शांति पर बातचीत, नहीं बनी कोई सहमति

Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ सलाहकार यूरी उशाकोव ने यूक्रेन में लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से रूस और अमेरिका के बीच हुई बातचीत को “फायदेमंद” बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी भी “बहुत काम बाकी” है।

पुतिन ने क्रेमलिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से मुलाकात की। अमेरिका और रूस के बीच यह उच्च-स्तरीय वार्ता मंगलवार देर रात शुरू हुई, जो ट्रंप प्रशासन द्वारा शांति समझौते के लिए नए सिरे से किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। दोनों पक्ष बातचीत की मुख्य बातों को सार्वजनिक न करने पर सहमत हुए हैं। उशाकोव ने इस 5 घंटे की बातचीत को ‘काफी उपयोगी, कंस्ट्रक्टिव और ठोस’ बताते हुए पुष्टि की कि शांति प्रस्ताव के फ्रेमवर्क पर चर्चा की गई।

Ukraine War: यूरी उशाकोव ने बताया – अभी भी मतभेद कायम

यूरी उशाकोव ने बातचीत के बाद कहा कि “अभी तक, इलाकों (Territories) के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि “कुछ अमेरिकी प्रस्ताव कुछ हद तक ठीक लगते हैं, लेकिन उन पर चर्चा करने की जरूरत है। हमें जो शब्द सुझाए गए थे, उनमें से कुछ हमें सूट नहीं करते। इसलिए, काम जारी रहेगा।” उन्होंने बताया कि असहमति के और भी बिंदू थे, लेकिन उशाकोव ने इस बारे में कोई और विस्तृत जानकारी नहीं दी। यह दर्शाता है कि विवादित क्षेत्रों और शर्तों को लेकर दोनों पक्षों के बीच अभी भी महत्वपूर्ण मतभेद बने हुए हैं।

Ukraine War: शांति प्रस्ताव का प्रपोजल बदला गया

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पीस प्लान पिछले महीने सामने आया था, जिसे लेकर कहा गया था कि यह मॉस्को के पक्ष में है। उस प्रपोजल को यूक्रेन की राजधानी कीव ने खारिज कर दिया था। उस प्रस्ताव में यूक्रेन के डोनबास का पूरा पूर्वी इलाका रूस को सौंपना और यूक्रेन के NATO में शामिल होने जैसी शर्तों को छोड़ने जैसी बातें शामिल थीं।

हालांकि, वर्तमान में शांति वार्ता का फ्रेमवर्क बदल दिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस नए फ्रेमवर्क को बेहतर बताया है, जिससे समाधान की कुछ उम्मीदें जगी हैं।

जेलेंस्की ने कहा – हमें नतीजे चाहिए, मैं ट्रंप से मिलने को तैयार

एक ओर जहां विटकॉफ रूस की यात्रा पर हैं, वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इस समय आयरलैंड में हैं। जेलेंस्की यूरोप के उन देशों का दौरा कर रहे हैं जिनसे उन्हें रूस के हमले के खिलाफ युद्ध में मदद मिली है।

इस बीच, जेलेंस्की ने शांति प्रयासों पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा है, “बहुत बातचीत हो रही है, लेकिन हमें नतीजे चाहिए। हमारे लोग हर दिन मर रहे हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं और “मैं प्रेसिडेंट ट्रंप से मिलने के लिए तैयार हूं।” जेलेंस्की का बयान बताता है कि युद्धग्रस्त देश बातचीत में हो रही देरी से निराश है और ठोस, निर्णायक कदमों की अपेक्षा कर रहा है।

Read More :8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग, जनवरी से सैलरी पर बड़ा अपडेट; 3 गुना वृद्धि?

Thetarget365

Recent Posts

Litchi Farming Tips: लीची की खेती पर मंडराया संकट, मौसम की मार से कम आए मंजर, किसान ऐसे बचाएं अपनी फसल

Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…

5 hours ago

Chaitra Navratri 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगी अपार शक्ति, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पौराणिक कथा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…

5 hours ago

Palam fire incident: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मौके पर AAP और BJP कार्यकर्ताओं में भारी भिड़ंत

Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…

5 hours ago

Kangana vs Rahul: “मीडिया भी उन्हें सीरियस नहीं लेता”, सपा सांसद ने कंगना को क्यों दिखाया आईना?

Kangana vs Rahul:  हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…

5 hours ago

This website uses cookies.