Thetarget365

काम कर वापस लौट रहे चाचा-भतीजा नदी के तेज बहाव में बहे, देर शाम तक नहीं खोज पाए शव

बलरामपुर @thetarget365 सरगुजा संभाग में बलरामपुर जिले में हो रही लगातर हो रही झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। रविवार की दोपहर पस्ता थाना क्षेत्र में सासु नदी को पार करते समय चाचा-भतीजा बह गए, जिन्हें एक शिक्षक ने देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। आपदा प्रबंधन की टीम ने दोनों की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन भी चलाया लेकिन रविवार शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।

जानकारी अनुसार बलरामपुर जिले में पास्ता थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमा के राइसटोंगरी निवासी पहाड़ी कोरवा लाल साय 55 वर्ष व उसका भतीजा प्रभु 40 वर्ष रविवार की सुबह किसी काम से ग्राम पस्ता आए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे।

वापस लौटते समय नदी में पानी का तेज बहाव था। इसका अंदाजा शायद दोनों को नहीं था। दोनों वापसी में सासु नदी के पास दोपहर लगभग एक बजे पहुंचे। दोनों नदी पार करने लगे, इसी बीच पानी की तेज बहाव में दोनों बह गए। रविवार को क्षेत्र में दिनभर हुई बारिश के कारण सासु नदी उफान पर थी।

इस दौरान नदी में मछली पकड़ रहे एक शिक्षक की नजर अचानक उनपर पड़ी तो उसने शोर मचाया। फिर उसने गांव पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं सूचना पर पस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम बुलाकर नदी में उनकी तलाश शुरु कराई। शाम 6.30 बजे तक दोनों का पता नहीं चल सका था।

बता दें ग्राम चिलमा में सासु नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन अभी तक पुल नहीं बन सका है। इस कारण बारिश के सीजन में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : क्यों हुआ कांग्रेस-TMC का तलाक? जानें बंगाल में गठबंधन टूटने की 5 बड़ी वजहें

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…

55 minutes ago

IPL 2026 RCB vs SRH: बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर रचा इतिहास, कोहली-पडिक्कल का तूफान

IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…

1 hour ago

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

3 hours ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

3 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

3 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

3 hours ago

This website uses cookies.