रायपुर@thetarget365 : बहन की दोबारा शादी एक भाई को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में उसने अपनी ढाई साल की भांजी की ब्लेड से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। भांजे के साथ बहन को भी जान से मरने के लिए दौड़ाया। गनीमत कि वे बच गए। 10 मार्च को शहर के दम्मानी कॉलोनी में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नवापारा-राजिम के दम्मानी कॉलोनी में जितेश ताती अपनी अपनी पत्नी सोनी कुमारी और दो बच्चों के साथ रहते थे। इसी दौरान उसका साला साहेब ताती बहन को मायके ले जाने के बहाने उनके घर आया। 10 मार्च को सोनी बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी भांजी सुरुचि और भांजे शिवम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए सोनी आई, तब तक बेटी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आरोपी ने भांजे के साथ अपनी बहन पर भी हमला किया और फरार हो गया था।
बिहार के जमुई से पकड़ा गया आरोपी
मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गोबरा-नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद पूरी छानबीन के साथ आरोपी को पकड़ा गया। बताते हैं कि शिवम अब भी अस्पताल में भर्ती है। कार्रवाई में टीआई जितेंद्र एसैय्या, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, सुनील कश्यप, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह राजपूत, प्रवीण मौर्य, सुदीप मिश्रा, कसन रजा की भूमिका रही।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.