राष्ट्रीय

Sisters Exchange Husbands: ललितपुर में अनोखा मामला: दो बहनों ने आपस में बदल लिए पति, पिता ने घर से निकाला

Sisters Exchange Husbands: ललितपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक अजीबोगरीब पारिवारिक मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों ने आपसी सहमति से अपने पतियों की अदला-बदली कर ली। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

करीब दस साल पहले गांव के एक किसान ने अपनी दो बेटियों की शादी दो अलग-अलग स्थानों पर की थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन छह महीने पहले इस कहानी में मोड़ आ गया। किसान की छोटी बेटी को अपने जीजा यानी बड़ी बहन के पति से प्रेम हो गया। धीरे-धीरे यह रिश्ता गहराता गया और फिर दोनों एक दिन घर से भाग निकले।

साली-जीजा ने की शादी

छोटी बहन और जीजा ने शादी कर ली और साथ रहने लगे। इस घटना की जानकारी जब परिवार को लगी तो उन्होंने तलाश शुरू की। अंततः जब उन दोनों को खोजा गया, तो उन्होंने साफ कर दिया कि वे अब पति-पत्नी हैं और साथ ही रहेंगे। इस घटनाक्रम के बाद बड़ी बहन ने भी अपनी बहन के पूर्व पति से संबंध बना लिए और दोनों साथ रहने लगे।

बच्चों का भी किया गया ‘बंटवारा’

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों बहनों ने न केवल अपने पति बदले, बल्कि बच्चों का भी आपसी सहमति से ‘बंटवारा’ कर लिया। बड़ी बहन ने अपने तीन बच्चे छोटी बहन को दे दिए, जबकि छोटी बहन के दो बच्चों को अपने पास रख लिया। हाल ही में जब छोटी बेटी अपने नए पति (पूर्व जीजा) के साथ मायके पहुंची, तो परिजनों को पूरी सच्चाई पता चली। पिता ने इस रिश्ते को अनैतिक और समाज के विरुद्ध बताते हुए दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे रिश्तों को वे कतई स्वीकार नहीं करेंगे।

इलाके में बनी चर्चा का विषय

इस घटना ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है। समाज में ऐसे मामलों को लेकर विरोध के सुर भी सुनाई दे रहे हैं।

Read More : Vishnu Dev Sai news: मछुआरा समाज को मिला सम्मान: सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन’ का उद्घाटन

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : क्यों हुआ कांग्रेस-TMC का तलाक? जानें बंगाल में गठबंधन टूटने की 5 बड़ी वजहें

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…

8 hours ago

IPL 2026 RCB vs SRH: बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर रचा इतिहास, कोहली-पडिक्कल का तूफान

IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…

8 hours ago

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

10 hours ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

10 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

10 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

10 hours ago

This website uses cookies.