Thetarget365

अनूठा सड़क सत्याग्रह : जर्ज़र सड़क से नाराजगी, पंडित बुलाकर किया गया सिस्टम का श्राद्ध

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर शहर सहित सरगुजा जिले की सड़कों की जर्ज़र हालत होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के द्वारा सड़कों को ठीक नहीं कराए जाने से नाराज शहर वासियों ने आज अंबिकापुर के घड़ी चौक में श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया और सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन श्राद्ध का यह कार्यक्रम किया। आयोजन में पूरे विधि विधान से पंडित बुलाकर श्राद्ध का कार्यक्रम कराया गया।

देखें वीडियो 👇

कार्यक्रम के संयोजक डा. योगेंद्र गहरवार ने कहा कि अंबिकापुर के नागरिक के द्वारा सड़क सत्याग्रह नामक अभियान लंबे समय से चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर सहित जिले की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए समय-समय पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षण करने ऐसा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए सड़क सत्याग्रह से जुड़े लोगों के द्वारा शोक-पत्र भी जारी किया गया। जिसमें निवेदन किया गया था कि सभी लोग अंबिकापुर के घड़ी चौक पर पहुंचे और श्राद्ध के इस कार्यक्रम में भाग लें।

 अंबिकापुर नगर निगम की सड़कों के अलावा नेशनल हाईवे की सड़कों की हालत बेहद खराब है। इसकी वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। यही वजह है कि अंबिकापुर के प्रबुद्ध नागरिक सड़क सत्याग्रह के माध्यम से लंबे समय से सड़कों को ठीक करने के लिए अधिकारियों के सामने गुहार लगा रहें है। लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो श्राद्ध जैसा यह कार्यक्रम करना पड़ा। शहर के नागरिक राकेश तिवारी एवं अधिवक्ता विवेक सिंह ने श्राद्ध के कार्यक्रम को संपन्न कराया।

प्रदर्शन के दौरान अभय पारोलकर, अजय इंगोले, त्रिभुवन सिंह, डा. अपेक्षा सिंह, महेंद्र सिंह टुटेजा, त्रिलोचन सिंह बाबरा, प्रेम शंकर द्विवेदी, सुप्रिया सिंह, सुभाष राय, सुभाष साहू, कृष्णानंद तिवारी, उमाकांत पांडेय, विनोद सोनी, डा. आवेश, अभिषेक, नेहा, सोमनाथ, आदर्श गुप्ता, प्रियंक गोयल, आयुष गर्ग, प्रशांत श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में नागरिकों ने शामिल हो प्रदर्शन किया।

thetarget365

Recent Posts

Rishikesh Vaidya Arrest : ऋषिकेश वैद्य का ‘महादेव’ अवतार पड़ा महंगा, पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rishikesh Vaidya Arrest : महाराष्ट्र के वसई और पुणे क्षेत्र से अंधविश्वास और शोषण का…

15 minutes ago

Kash Patel Email Hack : ईरानी हैकर्स का बड़ा हमला, FBI के भावी प्रमुख काश पटेल का निजी ईमेल किया हैक

Kash Patel Email Hack :  अमेरिका की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन…

30 minutes ago

Jewar Airport Inauguration : प्रधानमंत्री मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, अब नोएडा बना उत्तर प्रदेश का असली इंजन

Jewar Airport Inauguration :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश…

47 minutes ago

Bangladesh IPL 2026 : बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के प्रसारण से हटा प्रतिबंध, अब फैंस देख सकेंगे हर मैच लाइव

Bangladesh IPL 2026 :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

50 minutes ago

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

1 hour ago

This website uses cookies.