अपराध

UP Crime : जहर खाने के बाद जीजा अपनी साली के घर पहुंचा और दुष्कर्म के लिए माफी मांगने लगा…

UP Crime : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जीजा अपनी करतूत के लिए साली के यहां माफी मांगने पहुंचा. पहले से ही उससे जहर खाया हुआ था. जब साली ने माफी नहीं दी और FIR भी वापस लेने से इनकार कर दिया तो जीजा ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया. आनन-फानन में जीजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोप है कि जीजा अपनी साली को ब्लैकमेल करके कई बार उससे रेप कर चुका है. इसी की माफी मांगने और FIR वापस लेने की बात कहने के लिए जीजा अपनी साली के यहां पहुंचा था. साली की तहरीर पर 19 जून को पुलिस ने जीजा पर रेप का केस दर्ज किया था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश भी दे रही थी. गुरुवार को जीजा अपनी ससुराल पहुंचा. साली से माफी मांगी और FIR वापस लेने को कहा, लेकिन साली के मना करने पर उसने खुद को चाकू मार लिया. बताया जा रहा है कि जीजा ने पहले से ही जहर भी खाया हुआ था.

मामला गोरखनाथ थानाक्षेत्र का है. 5 साल पहले आरोपी युवक की शादी पीड़िता की बहन से हुई थी. इस दौरान युवक के छोटे भाई और साली के बीच लव अफेयर शुरू हो गया. इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो वो साली को ब्लैकमेल करने लगा. कहने लगा कि अब तुम्हें मेरी बात माननी होगी, नहीं तो तुम्हारे अफेयर के बारे में घर पर बता दूंगा. साली डर गई और इसी का फायदा उठाकर जीजा ने कई बार उससे रेप किया. यहां तक कि इसका वीडियो भी बनाया. जब साली की शादी तय हो गई तो जीजा वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

क्या कहता था जीजा?

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जीजा कहता था कि तू मेरे साथ रह. मैं तेरा सारा खर्च उठाऊंगा. अगर तूने किसी से भी इसकी शिकायत की तो तुझे जान से मार डालूंगा. फिलहाल युवक का इलाज जारी है. एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि जीज पहले से अपनी साली से रेप का केस दर्ज है. मामले में जांच जारी है.

 

Read More  : UP News : असाधारण प्रेम! 8 साल पहले की थी लव मैरिज, अब दूसरे प्रेमी के साथ भाग रही है पत्नी

Thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence Prevention : हिंसा रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी को कड़े निर्देश

Bengal Violence Prevention : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य…

3 minutes ago

Cabinet Decisions 2026 : मोदी कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक, कपास किसानों से लेकर चिप सेक्टर तक के लिए खुशखबरी

Cabinet Decisions 2026 : देश के कृषि परिदृश्य को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्रीय…

10 minutes ago

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, याचिका को बताया प्रक्रिया का दुरुपयोग

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे ऐतिहासिक…

38 minutes ago

Janjgir Champa Murder : शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम, समारोह में दामाद की बेरहमी से हत्या

Janjgir Champa Murder :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा…

45 minutes ago

Dhar Road Accident : नींद में ही मौत ने दबोचा, धार में अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को कुचला

Dhar Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक…

53 minutes ago

Phoolbasan Bai Kidnapping : पद्मश्री फूलबासन बाई के घर में घुसे बदमाश, फोटो के बहाने की किडनैपिंग, आरोपी गिरफ्तार

Phoolbasan Bai Kidnapping : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने…

57 minutes ago

This website uses cookies.