अपराध

UP Crime News: यूपी में सनसनीखेज हत्या: क्षमा शर्मा कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दूसरे समुदाय की एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब 1 दिसंबर को बल्लीपुरा गंगा नहर के पास एक अज्ञात शव मिला। बुधवार को इस शव की शिनाख्त 23 वर्षीय क्षमा शर्मा के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद देर रात को पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया, जिसके बाद गांव और परिवार में गहरा मातम छा गया है।

UP Crime News: हत्या का पूरा मामला और पुलिस की जाँच

यह घटना बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गाँव नैथला हसनपुर की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम कबाड़ की फेरी लगाने के लिए अक्सर गाँव नैथला हसनपुर आता था, जहाँ उसकी जान-पहचान मृतका क्षमा शर्मा से थी।

डीसीपी भास्कर मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नहर के पास मिले शव की शिनाख्त के बाद पता चला कि क्षमा नाम की यह युवती अपने घर से लापता थी। जाँच में सामने आया कि युवती और आरोपी सलीम के बीच 27 नवंबर को किसी बात पर बहस हुई थी। इस बहस के बाद, आरोपी ने गला रेतकर क्षमा की निर्मम हत्या कर दी और शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से नहर के पास छोड़ दिया था। अपहरण और हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

UP Crime News: हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़: कांस्टेबल घायल

पुलिस ने आरोपी सलीम को मुठभेड़ (Encounter) के बाद गिरफ्तार किया है। अपहरण और हत्या के इस आरोपी को जब पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार तमंचा बरामद करने ले गई, तो सलीम ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में कांस्टेबल अंकुर गोली लगने से घायल हो गया। अपने साथी कांस्टेबल को घायल होते देख, पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी सलीम को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। इस पूरे मामले में एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) की लापरवाही की बात भी सामने आई है, जिसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

न्याय की मांग: पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मृतका क्षमा शर्मा के घर में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। युवती के पिता दिनेश का रो-रोकर बुरा हाल है, और माँ सदमे के कारण बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पिता ने अपनी बेटी के लिए कड़े और त्वरित न्याय की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी क्षमा की निर्ममता से जान ली गई है, आरोपी का भी वही हाल होना चाहिए, ताकि समाज में ऐसे अपराधियों के लिए भय पैदा हो सके।

परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई राम बाबू ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि “मेरी बहन 27 नवंबर से लापता थी। हमने उसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन 8 दिन बाद हमें हमारी बहन का शव दिया गया है। इतने दिन तक हमें पुलिस ने केवल चक्कर लगवाए।” राम बाबू ने विशेष रूप से एसआई अस्लम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लड़के को पहले हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया, जिसके कारण पुलिसिया कार्रवाई में देरी हुई। वहीं, स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश है और वे महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता जता रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शव डिकंपोज हो चुका था, जिसके कारण उसकी पहचान होने में समय लगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही उसने खुलासा किया कि उसने लड़की का मर्डर करके शव को नदी के पास फेंक दिया था, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव को इस मामले से जोड़ा और परिवार से संपर्क किया।

Read More: Mahabharat: पांडव क्यों नहीं करते थे मूर्तिपूजा और मंदिर जाने से क्यों बचते थे? जानें रहस्य

Thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026: मिथुन चक्रवर्ती के ‘ICU’ वाले बयान पर भारी बवाल, TMC ने बताया महिलाओं का अपमान

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही…

5 minutes ago

T20 World Cup 2026: रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर किया बड़ा खुलासा, बताया जीत का असली ‘सीक्रेट’

T20 World Cup 2026: 8 मार्च 2026 भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अक्षरों…

8 minutes ago

Azam Khan Message: आजम खान का जेल से भावुक संदेश, ईद पर काली पट्टी बांधकर मातम मनाने की अपील

Azam Khan Message: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने…

11 minutes ago

Balrampur Opium Farming: बलरामपुर में अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 58 पटवारियों का किया सामूहिक तबादला

Balrampur Opium Farming: बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती की शिकायतों और राजस्व विभाग…

22 minutes ago

Raigarh News: घरघोड़ा की कुरकुट नदी में मिले दो हाथी शावकों के शव, करंट से मौत की आशंका, जांच में जुटी टीमें

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीव प्रेमियों को विचलित करने वाली एक हृदयविदारक…

3 hours ago

Durg Police Brutality: दुर्ग में पुलिस का खौफनाक चेहरा, भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से लहूलुहान किया; भारी बवाल

Durg Police Brutality: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला…

3 hours ago

This website uses cookies.