UP Gonda Rape case : गोंडा में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह अपराध उसके चाचा ने किया था। लड़की सुबह 10 बजे आम चुनने गई थी। उसके बाद वह गायब हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद परिवार लड़की को ढूंढने में असफल रहा। शाम करीब चार बजे कुछ ग्रामीणों को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर बाहर झाड़ियों में एक लड़की का शव दिुखा और उसकी पहचान लापता लड़की के रूप में हुई।
लड़की का शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटना कौड़िया बाजार के नेवादा हाशिमपुर गांव में घटी।
कौड़िया थाना क्षेत्र के एक बस्ती की 8 साल की बच्ची सुबह 10 बजे आम बीनने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्ची का शव नहीं मिला। गांव के कुछ लोग डेढ़ किमी दूर गांव के दक्षिण तरफ नदी के किनारे गए थे। जहां पर देखा कि झाड़ी में एक बच्ची का शव पड़ा है। गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल की जांच पड़ताल की। बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसके नाक से खून निकल रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्ची के चाचा छोटू को उसके साथ देखा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने कुछ घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी चाचा छोटू ने बताया- जब वह आम के बाग में पहुंचा तो देखा कि उसकी भतीजी आम बीन रही थी। इसी दौरान उसने अपनी भतीजी को पकड़कर उसके साथ रेप किया। जब बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद उसने अपनी भतीजी के शव को जामुन की पत्तियों से ढक दिया। उस समय आरोपी के पास धारदार हथियार भी था। जिससे उसने मासूम बच्ची के शरीर पर कई वार किया। उसके सीने पर चोट के निशान थे।
SP विनीत जायसवाल ने बताया- आज 8 साल की बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। वह आम के बाग में आम बीनने के लिए सुबह घर से निकली थी। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। वारदात को उसके चाचा ने ही अंजाम दिया। आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
Kerala Election Results 2026 : केरल की राजनीति आज एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी…
This website uses cookies.