Thetarget365

Update: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बच्ची को दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामगढ़ पहाड़ी पर सोमवार सुबह डुमरिया (सूरजपुर) से दर्शन करने आई 12 वर्षीय बच्ची बंदरों के हमले से घबरा कर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। दो घंटे तक चले जटिल रेस्क्यू अभियान के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी अनुसार, सुबह 8 बजे बच्ची बॉबी राजवाड़े अपने परिजनों के साथ राम जानकी मंदिर दर्शन के बाद चंदन कुंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंदरों ने उसके हाथ से थैला छीनने की कोशिश की, जिससे डरकर उसका पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय बैगा अशोक वरकड़े, सरपंच प्रदीप मरकाम, एसआई आभाष मिंज, वनकर्मी व स्थानीय युवाओं ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू कार्य में SDRF की टीम, तहसीलदार कमलेश मिरी, नायब तहसीलदार आकाश गौतम, रेंजर कमलेश राय और थाना प्रभारी चंद्राकर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। SDRF टीम ने स्ट्रेचर की मदद से बच्ची को 650 सीढ़ियां चढ़ाकर नीचे लाया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की है।

रामगढ़ की लचर व्यवस्था फिर हुई उजागर

हादसे के बाद एक बार फिर रामगढ़ पहाड़ी की अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। अधूरी सीढ़ियां, रेलिंग का अभाव, पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा बनी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

8 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

8 hours ago

This website uses cookies.