Thetarget365

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

अंबिकापुर @thetarget365 मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में भर्ती महिला के मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की हैं। परिजनों का आरोप है की भर्ती मरीज को देरी से खून चढ़ाने और सही समय में उपचार न मिल पाने से उसकी मौत हुई है।

जानकारी अनुसार, मनेन्द्रगढ़ निवासी प्रमिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां महिला की डिलीवरी हुई और महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया था। जिसके बाद से ही महिला की स्थिति बिगड़ने लगी थी। महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने मचाया हंगामा

इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने पर मृतिका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाना शुरु कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला का सही ढंग से इलाज नहीं किया गया है। इलाज में लापरवाही और समय पर खून नहीं चढ़ाने की वजह से महिला की मौत हुई है। साथ ही मृतिका का पति सोनू यादव ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है की महिला को ब्लड की आवश्यकता थी पर अस्पताल में ब्लड नहीं होने के कारण परिजनों को ब्लड खोजने घंटो मशक्कत करनी पड़ी। आरोप है कि ब्लड मिलने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा ब्लड चढ़ाने में देरी की गई है। जिसकी वजह से महिला की मौत हुई है। अब परिजन सरकार से मुआवजे की मांग कर रहें हैं।

इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल के उप अधीक्षक ने बताया की बैकुंठपुर से रेफर आने पर महिला को मातृ शिशु वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। महिला में हीमोग्लोबिन की कमी थी और जांच में पता चला की महिला को सिकलिन की पुरानी बीमारी थी। बैकुंठपुर अस्पताल में डिलीवरी होने के बाद उसे रेफर करने महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर परिजनों के आरोपो को लेकर अस्पताल के उप अधीक्षक ने जांच करने की बात कही है।

डॉ. जेके रेलवानी
उप अधीक्षक
मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर

बता दें यह ऐसा पहला मामला नहीं है कि जब अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा हो। इसके पूर्व में भी कई गंभीर आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लग चुके हैं। मातृ शिशु वार्ड में जच्चा-बच्चा की मौत हो या फिर बिना इलाज किए मरीजों को वापस भेजने का मामला हो। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वही एक बार फिर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अब देखना होगा की इस मामले में कब तक जांच होती है और दोषियों पर क्या कार्यवाही की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur News: नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुत्तों का आतंक, सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसे, प्रशासन मौन!

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…

1 hour ago

Mann Ki Baat: खाड़ी युद्ध से दुनिया में तेल संकट, भारत है पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी का बड़ा बयान!

Mann Ki Baat:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…

2 hours ago

Durg Fire News: दुर्ग में पराली की आग ने मचाया कहर, किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खाक, मवेशी भी झुलसे!

Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…

3 hours ago

Bengaluru Crime: कर्ज का जाल बना काल, युवक ने मां-बहन को उतारा मौत के घाट, खुद भी गंभीर!

Bengaluru Crime:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

3 hours ago

US Protests: डोनाल्ड ट्रंप की ‘तानाशाही’ के खिलाफ ‘No Kings’ प्रदर्शन, 50 राज्यों में लाखों लोगों का हल्लाबोल!

US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…

3 hours ago

US-Iran Conflict: सऊदी में अमेरिकी जासूसी विमान पर बड़ा हमला, 300 सैनिक घायल, युद्ध की आहट तेज!

US-Iran Conflict:  मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…

3 hours ago

This website uses cookies.