अंबिकापुर @thetarget365 नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर से नगर पालिका निगम अंबिकापुर के लिए, नगर पंचायत सीतापुर और नगर पंचायत लखनपुर में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए प्रातः 10 बजे से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) विलास भोसकर ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान दलों को शुभकामनाएं दी।
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, नगर सेना, फोरेस्ट गार्ड और कोटवार सहित तकरीबन 500 से अधिक जवानों को शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए तैनात किया गया है। नगरीय निकाय में सेक्टर अधिकारियों सहित तकरीबन 700 अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्र निर्वाचन हेतु ड्यूटी लगाई गई है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 10 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है। जिसमें अंबिकापुर नगर निगम में 08 मतदान एवं लखनपुर में 02 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। वहीं निर्वाचन कार्य के लिए अंबिकापुर में 47, सीतापुर में 5, और लखनपुर में 4 वाहन आवंटित किए गए हैं।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जिले में 07 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें नगर निगम अंबिकापुर में 05 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 55 (प्रा.शा. केदारपुर गुरु घासीदास वार्ड), मतदान केंद्र क्रमांक 25 (बीटीआई अंबिकापुर), मतदान केंद्र क्रमांक 78 (शा. कन्या उ.मा.विद्यालय अंबिकापुर), मतदान केंद्र क्रमांक 96 (शा. कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर) एवं मतदान केंद्र क्रमांक 109 (नगर पालिका हाई स्कूल अंबिकापुर) को आर्दश मतदान केंद्र बनाया गया है, इसी तरह नगर पंचायत सीतापुर में वार्ड क्रमांक 03 (अग्रसेन वार्ड) को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, नगर पंचायत लखनपुर में वार्ड क्रमांक 07 (दीन दयाल उपाध्याय वार्ड) को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
बता दें कि नगरीय निकाय निर्वाचन 11 फरवरी को ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान के पूर्व अभ्यर्थियों के एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया की जाएगी। ईवीएम मशीन में दो भाग दिखाई देगा, जिसमे पहले भाग में महापौर/अध्यक्ष तथा दूसरा भाग पार्षद के लिए होगा। मतदान अधिकारी द्वारा वोटिंग के लिए अनुमति के बाद मतदाता द्वारा सफेद पार्ट में महापौर की बटन दबाने पर छोटी बीप, फिर गुलाबी पार्ट में पार्षद की बटन दबाने पर लंबी बीप आएगी तब जाकर मतदान पूरा होगा।
अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्ड के लिए 143 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 27 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। इसी तरह सीतापुर नगर पंचायत के 15 वार्ड के 15 मतदान केंद्र के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्ड के लिए 15 मतदान केंद्रों में पीठासीन एवं मतदान दलों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है।
नगर पालिका निगम अंबिकापुर में 121454 मतदाता हैं, जिससे पुरुष की संख्या 59644 है, महिलाओं की संख्या 61800 है, और थर्ड जेंडर की संख्या 10 हैं। वहीं लखनपुर नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 5692 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2696 है, महिलाओं की संख्या 2996 हैं, नगर पंचायत सीतापुर में मतदाताओं की संख्या 7131 है, जिसमें पुरुष की संख्या 3451 और महिलाओं की संख्या 3680 हैं।
नगर पालिका निगम अंबिकापुर अन्तर्गत निर्वाचन में महापौर हेतु 06 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की, भारतीय जनता पार्टी से मंजूषा भगत, बहुजन समाज पार्टी से प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, आम आदमी पार्टी से राजीव लकड़ा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से माधुरी सिंह सांडिल्य, हमर राज पार्टी से तरूण कुमार भगत निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं नगर पालिका निगम अंबिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु 124 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे।
नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष पद हेतु 03 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से सावित्री साहू, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस से शिखा रमेश जायसवाल एवं निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता अध्यक्ष पद के लिए अपना किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने अपना किस्मत अजमा रहे है।
नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष हेतु अभ्यर्थियों की संख्या 03 है। भारतीय जनता पार्टी से अमृता पैंकरा, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस से प्रेमदान कुजूर एवं निर्दलीय प्रत्याशी गिरधर राम भगत चुनावी मैदान में है। वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए निर्वाचन में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 40 है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.