राजनीति

Congress slams Modi : अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला-“हिम्मत है तो ट्रंप को जवाब दीजिए”

Congress slams Modi : अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी की ‘व्यक्तिनिष्ठ और दिखावटी’ विदेश नीति विफल साबित हुई है और अब जब अमेरिका भारत के खिलाफ कठोर कदम उठा रहा है, तब भी प्रधानमंत्री चुप हैं।

कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर सीधे सवाल दागते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी के दोस्त ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया। ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ फैसले लेते जा रहे हैं, लेकिन मोदी जी उनका नाम तक नहीं लेते। अब तो हिम्मत कीजिए और ट्रंप को जवाब दीजिए!”

सुप्रिया श्रीनेत का सरकार पर निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं तो कुछ लोग एयरपोर्ट पर पहुंचकर नारेबाजी करते हैं, भारत माता की जय के नारे लगाते हैं, लेकिन अब जब ट्रंप भारत के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहे हैं, तो वही लोग चुप हैं। उन्होंने पूछा, “इतना सन्नाटा क्यों है भाई? क्या खून पानी बन गया है? क्या देशभक्ति सिर्फ कैमरे तक ही सीमित है?”

जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी लंबी पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी की ट्रंप के साथ पुरानी नजदीकियों का जिक्र किया। उन्होंने याद दिलाया कि 2019 में ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में मोदी ने खुले मंच से “अबकी बार, ट्रंप सरकार” का नारा दिया था।

इसके बाद 2020 में अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बार-बार ट्रंप से अपनी ‘दोस्ती’ का प्रदर्शन किया, लेकिन अब जब वही ट्रंप भारत के खिलाफ टैरिफ जैसे फैसले ले रहे हैं, तब सरकार पूरी तरह चुप है।

MAGA + MIGA = MEGA

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एलन मस्क जैसे ट्रंप के करीबी माने जाने वाले लोगों को भी रिझाने की कोशिश की थी, लेकिन अब इन कोशिशों का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मोदी जी ने 14 फरवरी 2025 को ट्रंप के सामने कहा था—MAGA + MIGA = MEGA, लेकिन अब जब टैरिफ लग रहे हैं, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं।”

कांग्रेस ने सवाल उठाया

कांग्रेस का कहना है कि अमेरिका द्वारा WTO को कमजोर करने से लेकर भारत-पाक संघर्ष में ट्रंप की मध्यस्थता के दावों तक, मोदी सरकार हर मुद्दे पर चुप रही है। अब 50% टैरिफ जैसे गंभीर फैसले पर भी भारत का कोई कड़ा जवाब सामने नहीं आया है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति सिर्फ दिखावे और निजी प्रचार तक सीमित रह गई है? पार्टी ने सरकार से स्पष्ट और सख्त प्रतिक्रिया की मांग की है।

Read More  : Ancient cannibalism Spain cave: स्पेन की गुफा में मिली 2-4 साल के बच्चे की गर्दन की हड्डी, कट के निशानों ने खोला प्राचीन नरभक्षण का राज

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Raigarh News: घरघोड़ा की कुरकुट नदी में मिले दो हाथी शावकों के शव, करंट से मौत की आशंका, जांच में जुटी टीमें

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीव प्रेमियों को विचलित करने वाली एक हृदयविदारक…

1 hour ago

Durg Police Brutality: दुर्ग में पुलिस का खौफनाक चेहरा, भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से लहूलुहान किया; भारी बवाल

Durg Police Brutality: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला…

1 hour ago

This website uses cookies.