Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधनपुर पानी टंकी चौक इलाके में बुधवार रात एक सब्जी बेचने वाली महिला पर दबंगों ने हमला कर दुकान में जमकर उत्पात मचाया। यह पूरा घटनाक्रम रात करीब 9 बजे का है जब नीलम देवी नामक महिला अपने भतीजे के साथ दुकान पर सब्जी बेच रही थी। उसी दौरान गोधनपुर बारी मोहल्ला निवासी शिवम सिंह, अतुल सिंह, मिथुन सिंह, प्रतुल चतुर्वेदी, मनोज उर्फ गोडी, राजू भारती, छोटू उर्फ खेमनाथ, उत्कर्ष दुबे, मोन्टी और भरत दुबे समेत करीब 10 लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर महिला की दुकान पर धावा बोल दिया।
आरोपियों ने दुकान में रखी टोकरी की टोकरी सब्जियों—टमाटर, मूली, गाजर, गोभी, लहसुन, आलू, पालक, लाल भाजी—सड़क पर फेंक दी। महिला ने विरोध किया तो उसे गालियां दी गईं और मारपीट कर दी गई। पीड़िता नीलम देवी को पीठ और कमर में चोटें आईं, वहीं सब्जियों को नुकसान पहुंचने से लगभग ₹30,000 की क्षति बताई जा रही है।
घटना को देख आसपास के लोग सहम गए और इलाके में भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता के बेटे की हत्या चार साल पहले कुछ बदमाशों ने कर दी थी।
सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 296, 351(3), 115(2), और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद गोधनपुर क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो सके।
West Bengal Bulldozer Action : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दृश्य…
SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…
Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…
AFCAT 2 Notification 2026 : देश सेवा का जज्बा रखने वाले और आसमान की ऊंचाइयों…
Wholesale Inflation India : मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता का असर अब…
Girl touching her own feet : आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक ऐसा…
This website uses cookies.