छत्तीसगढ़

हितग्राहियों एवं समिति की राशि गबन के आरोप में वेटनरी सहायक ग्रेड-02 निलंबित

Ambikapur News : जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई करते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग, अंबिकापुर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 प्रदीप कुमार अम्बष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार विवरण क्रमांक-1 अंतर्गत हितग्राहियों के अंशदान की राशि रु. 44,54,700 (चौवालिस लाख चौवन हजार सात सौ मात्र) उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अंबिकापुर जिला सरगुजा के खाता क्रमांक 32384036588 में जमा नहीं की गई। वहीं विवरण क्रमांक-2 अंतर्गत पशु रोगी कल्याण समिति, सरगुजा के खाता क्रमांक 1037917860 में राशि रु. 63,29,640 (तिरसठ लाख उन्नीस हजार छह सौ चालीस मात्र) जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया।

जांच समिति की रिपोर्ट में पुष्टि

इस संबंध में अम्बष्ट को दिनांक 13.07.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, किंतु उनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात कार्यालय आदेश क्रमांक 638/स्थापना/दिनांक 22.07.2025 एवं 639/स्थापना/दिनांक 22.07.2025 के माध्यम से 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति द्वारा दिनांक 28.07.2025 एवं 01.08.2025 को प्रस्तुत प्रतिवेदन में पाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

नियमों का उल्लंघन और व्यक्तिगत लाभ

इसके अतिरिक्त कार्यालय पत्र क्रमांक 673/दिनांक 29.07.2025 एवं 722/दिनांक 08.08.2025 के माध्यम से पुनः कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, किंतु संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि अम्बष्ट द्वारा दिनांक 14.08.2025 को उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग, अंबिकापुर के लेटरहेड का उपयोग व्यक्तिगत कार्य में किया गया, जो शासकीय नियमों के विपरीत है।

निलंबन और मुख्यालय निर्धारण

उक्त तथ्यों के आधार पर प्रदीप कुमार अम्बष्ट को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पशु चिकित्सालय मैनपाट नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

thetarget365

Recent Posts

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

47 minutes ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

52 minutes ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

1 hour ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

1 hour ago

Vinesh Chandel Bail : विनेश चंदेल को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी जमानत, जानें शर्तें

Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…

1 hour ago

Rupee vs Dollar : रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, क्या ₹100 की ओर बढ़ रहा डॉलर? जानें वजह

Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…

1 hour ago

This website uses cookies.