ताज़ा खबर

Vice President Election : उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां तेज़, सांसदों की वोटिंग लिस्ट तैयार, अगले हफ्ते चुनाव की तारीख घोषित होने की संभावना

Vice President Election :  देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को जानकारी दी कि निर्वाचक मंडल यानी वोट डालने वाले सांसदों की सूची तैयार कर ली गई है।  रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान अगले हफ्ते किया जा सकता है।

कौन डालता है वोट? संविधान में स्पष्ट प्रावधान

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 66(1) के तहत उपराष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सांसदों द्वारा किया जाता है। एक बार जब निर्वाचक मंडल तय हो जाता है, तो उसमें कोई नया नाम जोड़ा नहीं जाता।

चुनाव आयोग ने नियुक्त किए अधिकारी

इससे पहले 25 जुलाई को चुनाव आयोग ने राज्यसभा के सचिव पीसी मोदी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया। उनके साथ राज्यसभा सचिवालय की जॉइंट सेक्रेटरी गरिमा जैन और डायरेक्टर विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

धनखड़ ने अचानक छोड़ा पद

देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन इस्तीफे के बाद यह पद अब खाली हो गया है।

तीन प्रमुख तैयारियों पर काम कर रहा चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तीन मुख्य तैयारियों पर काम तेज़ कर दिया है:

इलेक्टोरल कॉलेज की फाइनल सूची तैयार करना, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सहायक अधिकारियों की नियुक्ति करना, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

अब तक हुए सभी उपराष्ट्रपति चुनावों पर आधारित पृष्ठभूमि सामग्री तैयार करना, जिसे उम्मीदवारों और मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

नया उपराष्ट्रपति चुनने की उलटी गिनती शुरू

जगदीप धनखड़ के अप्रत्याशित इस्तीफे के बाद देश को अब जल्द ही नया उपराष्ट्रपति मिलने वाला है। चुनाव आयोग की सक्रियता और तेजी से पूरी की जा रही तैयारियां इस ओर इशारा कर रही हैं कि अगले कुछ दिनों में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी, जिससे देश की राजनीतिक हलचल और तेज़ हो सकती है।

 

Read More  : Telangana teacher marriage : तेलंगाना में 40 वर्षीय टीचर ने 13 साल की छात्रा से की शादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद केस दर्ज

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Kushinagar ISIS Arrest : दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन, कुशीनगर से आईएसआईएस संदिग्ध गिरफ्तार

Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

6 hours ago

RR vs GT highlights : राजस्थान रॉयल्स की रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने पलटी हारी हुई बाजी।

RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…

6 hours ago

Bengal Election 2026 : भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, 292 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल

Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…

6 hours ago

Jaggi Murder Case : हाईकोर्ट से दोषी करार अमित जोगी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को होगी सुनवाई

Jaggi Murder Case :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…

8 hours ago

Kerala Election 2026 : केरल के चुनावी दंगल में धनबल और बाहुबल का कब्जा, एडीआर की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Kerala Election 2026 :  केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…

8 hours ago

Chhattisgarh RTE crisis: छत्तीसगढ़ आरटीई प्रवेश संकट, निजी स्कूलों का असहयोग, 55 हजार बच्चों का भविष्य दांव पर

Chhattisgarh RTE crisis :  छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…

8 hours ago

This website uses cookies.