Thetarget365

विजयादशमी उत्सव : सरगुजा सेवा समिति व नागरिक समिति की हुई संयुक्त बैठक

अंबिकापुर @thetarget365 विजयादशमी उत्सव को लेकर सरगुजा सेवा समिति एवं नागरिक समिति की संयुक्त बैठक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में श्री राम मंदिर भजनाश्रम में हुई।

सरगुजा सेवा समिति के महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि समिति की बैठक में इस बार 6 से 12 अक्टूबर तक विजयादशमी सप्ताह महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर आयोजित किए जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी समिति द्वारा निर्धारित की गई। इसके तहत 6 व 7 अक्टूबर को मानस गायन प्रतियोगिता, 9 अक्टूबर को लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। सभी प्रतियोगिता के लिए 3 अक्टूबर तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि इस बार समिति ने महिला एवं पुरुष वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी है। 6 अक्टूबर को महिला वर्ग का मानस गायन तथा 7 अक्टूबर को पुरुष वर्ग का मानस गायन रखा गया है। मानस गायन प्रतियोगिता का स्थान सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण में निर्धारित किया गया है। सभी वर्गों में प्रवेश के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इस बार समिति ने विशेष रूप से शैला व कर्मा नृत्य के साथ सुगा नृत्य के लिए अलग से प्रतियोगिता में स्थान दिया है, जिसमें प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। 20 दल शैला व कर्मा के तथा 10 दल सुगा नृत्य हेतु प्रवेश तय किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं कला केंद्र मैदान में आयोजित की जाएंगी। मानस गान एवं नृत्य प्रतियोगिताओं हेतु प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रवेश लेने वाली टीम को 2000 रुपये समिति की ओर से दिए जाएंगे।

85 फिट रावण, 60 फीट कुंभकर्ण और 50 फीट के मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन

बैठक में बताया गया कि 12 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में इस बार 85 फिट का रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण तथा 50 फीट का मेघनाथ का पुतला बनेगा। विजयादशमी के दिन श्री राम मंदिर से कॉलेज ग्राउंड तक श्रीराम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगर के गणमान्य व आम नागरिक शामिल होंगे।

. बैठक में समिति के अखिलेश सोनी, आलोक दुबे, शफी अहमद, संजय मित्तल, मधुसूदन शुक्ला, संजय अग्रवाल महिमा, प्रयाग साहू राजेश कश्यप, बबलू मिश्रा, राजेश सिंह देवा, नरेन्द्र टूटेजा, मंजूषा भगत, विद्यानंद मिश्रा, विशाल गोस्वामी, महेंद्र अग्रवाल, पिंटू विश्वकर्मा, प्रह्लाद शर्मा, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जयंत जैन, मधु चौदहा, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, सीनू जायसवाल सहित दोनों समितियों के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें..
thetarget365

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

8 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

8 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

8 hours ago

This website uses cookies.