खेल

Australia vs India ODI: ऑस्ट्रेलिया में विराट–रोहित का आखिरी वनडे, भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा

Australia vs India ODI:  टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा शनिवार को सिडनी में तीसरा और आखिरी वनडे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया में अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी पलों का सामना करेंगे। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम के अहम स्तंभ रहे हैं और अब 36 और 38 साल की उम्र में यह उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अंतिम वनडे हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक प्रभावित नहीं रहा है। पर्थ में 8 बॉल पर शून्य, एडिलेड में 4 बॉल पर शून्य, कुल मिलाकर 12 बॉल पर कोई रन नहीं बना पाए हैं। ऐसे में इस मैच में उनसे इम्पैक्टफुल परफॉमेंस की उम्मीद होगी। वहीं, रोहित शर्मा ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाकर टीम को संभाला। उन्होंने 2 मैचों में 81 रन बनाए हैं और एडिलेड में 73 रन की पारी खेली थी।

टीम इंडिया पहले ही सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पहली बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं होने दे पाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 56 मैच खेले गए हैं, जिसमें मेजबान टीम ने 40 और भारत ने 14 मैच जीते हैं।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत का रिकॉर्ड भी चुनौतीपूर्ण है। टीम ने पिछले 9 साल में कोई वनडे नहीं जीता। अंतिम जीत 23 जनवरी 2016 को मिली थी, उसके बाद लगातार 3 मुकाबले हार चुकी है। सिडनी की पिच बल्लेबाजों को मददगार साबित हो सकती है। यहां पहला पारी का औसत स्कोर 224 रहा है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले बैटिंग चुनती है और इसका रिकॉर्ड भी इससे मेल खाता है।

गेंदबाजी में भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लेकर अपनी भूमिका निभाई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एडम जम्पा टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने एडिलेड में 4 विकेट झटके। बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट ने 2 मैचों में 82 रन बनाकर टीम का स्कोर संभाला।

विराट और रोहित के ऑस्ट्रेलिया में यह आखिरी मैच होने का कारण है कि फ्यूचर टूर प्रोग्राम के अनुसार अगले 2 साल में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा नहीं है। दोनों खिलाड़ी पहले ही टी-20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं। यदि वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते भी हैं, तो ऑस्ट्रेलिया में अब उनके लिए कोई मैच नहीं होगा।

इसलिए, सिडनी में शनिवार का मुकाबला केवल सीरीज का नहीं, बल्कि भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी इंटरनेशनल पारी भी है। हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है, जिसमें विराट–रोहित की वापसी और टीम के लिए क्लीन स्वीप रोकना दोनों बड़े चैलेंज होंगे।

Read More: Islamabad SP Death: इस्लामाबाद SP की रहस्यमयी मौत, ‘भारतीय जासूस’ होने के आरोप से सनसनी!

Thetarget365

Recent Posts

Kharif Season Tips: खरीफ की बंपर पैदावार के लिए अपनाएं ये 5 आधुनिक कृषि तकनीक, होगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Kharif Season Tips:  खरीफ का सीजन बस दस्तक देने ही वाला है और एक जागरूक…

3 minutes ago

Charge Phone Without Charger: बिना चार्जर के फोन चार्ज करने के 5 जादुई तरीके, इमरजेंसी में काम आएंगे ये ट्रिक्स

Charge Phone Without Charger:  स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। बैंकिंग…

8 minutes ago

NSE Brent Crude Futures Launch: भारतीय ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर, अब NSE पर शुरू होगी इंटरनेशनल ब्रेंट क्रूड की ट्रेडिंग

NSE Brent Crude Futures Launch:  भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज संस्थान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)…

11 minutes ago

Trump’s Big Claim: ईरान के साथ 15 सूत्रीय शांति समझौते पर बनी सहमति? ट्रंप का दावा- थम जाएगा महायुद्ध!

Trump's Big Claim:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के…

19 minutes ago

Nisha Mehta Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा निशा मेहता बनीं नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री, रचा इतिहास

Nisha Mehta Nepal Health Minister: भारत के प्रतिष्ठित संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली…

24 minutes ago

This website uses cookies.