Balrampur News : मनरेगा योजना की रक्षा और संगठन को वार्ड, पंचायत व बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बलरामपुर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से 17 मार्च को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। टीएस सिंह देव ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से कम से कम दो वाहन तथा सभी फ्रंटल संगठनों से प्रत्येक ब्लॉक स्तर से एक वाहन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक एकता कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करना चाहिए। यह कार्यक्रम 17 मार्च को रायपुर के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।
बैठक में जिला प्रभारी शफी अहमद ने कहा कि मनरेगा बचाव संग्राम केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने की कोशिशों का सीधा असर गांवों के गरीब परिवारों पर पड़ता है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाएं।
उन्होंने बलरामपुर जिले की भौगोलिक दूरी का जिक्र करते हुए कहा कि रायपुर दूर होने के बावजूद जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने संसाधनों के साथ अधिकाधिक संख्या में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हों। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल स्तर के माध्यम से वार्ड और बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि ब्लॉक अध्यक्षों के माध्यम से प्रभारी नियुक्त कर सभी बूथ और वार्ड कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें और एक माह के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि बलरामपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से रायपुर की दूरी अधिक होने के कारण आने-जाने में तीन दिन तक का समय लग सकता है, इसके बावजूद जिले के कांग्रेसजन सिंह देव के नेतृत्व में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
वर्चुअल बैठक में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, डॉ. अजय तिर्की, राजेन्द्र तिवारी, विजय पैकरा, अजय गुप्ता, राजीव सिंह, हरीश मिश्रा, अजय सोनी, नन्हे लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अब्दुल्ला, नीरज तिवारी, समीर सिंह देव, सुनील सिंह, जितेंद्र गुप्ता, राजेन्द्र भगत, मोनीस अब्दुल्ला, दीपक यादव, अशोक जायसवाल और अश्विन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.