Voter List Revision : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक और कानूनी बहस तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस संशोधन प्रक्रिया को लेकर कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं, लेकिन इसी बीच चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि अगस्त 2025 से देशभर में मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई गई है। हालांकि, इसकी सटीक तिथि सुप्रीम कोर्ट के आगामी फैसले पर निर्भर करेगी।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के इस विशेष संशोधन का उद्देश्य केवल योग्य भारतीय नागरिकों को मताधिकार देना है। बिहार में इस कार्य के माध्यम से अवैध प्रवासियों और फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने की तैयारी चल रही है। आयोग ने राज्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में यह प्रक्रिया अन्य राज्यों में भी लागू की जाएगी।
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें कहा गया है कि यह प्रक्रिया संविधान के तहत नागरिक अधिकारों का उल्लंघन कर सकती है। इन याचिकाओं पर अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय की गई है। उसी दिन यह स्पष्ट हो सकता है कि आयोग देशव्यापी सर्वेक्षण शुरू कर पाएगा या नहीं। एक अखिल भारतीय मीडिया संस्थान ने दावा किया है कि बिहार की मतदाता सूची में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के नागरिकों के नाम शामिल पाए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई मतदाताओं का स्थायी पता बिहार में नहीं है, जिससे उनकी पात्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मुद्दा आयोग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।
बिहार में वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जबकि 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में चुनाव होने हैं। ऐसे में आयोग की यह विशेष सर्वेक्षण पहल, इन राज्यों में स्वच्छ और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।चुनाव आयोग मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में देशव्यापी कदम उठाने की तैयारी में है, परंतु सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की प्रतीक्षा इस प्रक्रिया की शुरुआत को दिशा देने वाला साबित होगा। बिहार से शुरू हुआ यह अभियान पूरे देश के लिए एक नीतिगत उदाहरण बन सकता है।
Read More : Pinarayi Vijayan : केरल के मुख्यमंत्री विजयन के आवास पर बम की धमकी! पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट पर
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.