Oplus_16777216
Vyapam exam Ambikapur : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित उप अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा रविवार 20 जुलाई को अंबिकापुर के पाँच परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सख्त निगरानी और व्यापम गाइडलाइन के कड़ाई से पालन के चलते परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखे।
प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक चली इस परीक्षा में कुल 1985 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1513 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 472 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पहले केंद्रों में पहुँचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा प्रारंभ से 15 मिनट पूर्व यानी सुबह 9:45 बजे केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए।
कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर हर परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ता दल और परीक्षा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। व्यापम की गाइडलाइन के तहत हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर, मैन्युअल तलाशी, और प्रवेश पर सख्त जांच व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े और चप्पल पहनने की अनुमति थी। घड़ी, मोबाइल, पर्स, स्कार्फ, टोपी, बेल्ट, गहने आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
परीक्षा के दौरान अंतिम आधे घंटे तक किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे पेपर लीक या अन्य अनुचित गतिविधियों की आशंका को समाप्त किया जा सके।
परीक्षा अंबिकापुर के पाँच केंद्रों में आयोजित की गई। केंद्रों में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शासकीय बहु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर शामिल रहे।
परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने समस्त केंद्रों पर व्यवस्था को संतोषजनक बताया। अभ्यर्थियों ने भी सुरक्षा और अनुशासन के माहौल की सराहना की। परीक्षा के परिणाम व्यापम द्वारा निर्धारित समयसीमा में जारी किए जाने की संभावना है।
Read More : Majhi youth suicide : कुएं में छलांग लगाकर माझी समुदाय के युवक ने दी जान, घंटों बाद SDRF ने निकाला शव
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.