हमें पंचायत चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराना है- अभिमन्यु गुप्ता

भाजपा उदयपुर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक संपन्न

अंबिकापुर (thetarget365)। भाजपा उदयपुर मंडल द्वारा आयोजित विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक गुरुवार को सीताबेंगरा रामगढ़ परिसर में आयोजित की गई।

बैठक भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, उदयपुर मंडल सह प्रभारी रूपेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला मंत्री राधेश्याम ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश बीजेपी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित इस विस्तृत मंडल कार्य समिति बैठक में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि अब देश और प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है ऐसे में हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, अब हमें डबल इंजन की सरकार को आगे बढ़ते हुए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है, आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमे समाज के बीच जा कर जनता से जुड़ना है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हर बार देश को प्रेरणा देने वाले विषय उठाते हैं , इस बार उन्होंने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया है।


इस अवसर पर जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने संसद में प्रस्तुत महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रमुख बिंदुओं का वाचन करते हुए कहा कि भारत का 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक चुनाव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में भारत को दसवें स्थान से विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था पर लाकर खड़ा किया और अब भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना मोदी सरकार का आगामी लक्ष्य है। इस अवसर पर उदयपुर मंडल सह प्रभारी रूपेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखंड विधायक सिंह, जिला मंत्री राधेश्याम ठाकुर ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने तथा शोक प्रस्ताव का वाचन मंडल उपाध्यक्ष चंद्र बसु यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रबोध सिंह एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तपेशिया बाई ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता जियालाल अग्रवाल, बलदेव सिंह, दीपक सिंघल, हरक नाथ यादव, प्रमिला पोर्ते, मनबोध, अंजना गुप्ता, बुद्ध मोहन तथा बृजेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

BJP Kerala Manifesto 2026 : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, AIIMS, ₹3000 पेंशन और मुफ्त राशन का बड़ा वादा

BJP Kerala Manifesto 2026 :  दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल में विधानसभा चुनाव की…

15 minutes ago

Naxal surrender CG : बस्तर के जंगलों में छिपा था करोड़ों का खजाना, नक्सलियों के सरेंडर से खुले राज

Naxal surrender CG : नक्सल मुक्त भारत अभियान के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग…

19 minutes ago

Weather Alert: अप्रैल में बारिश के बीच चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather Alert: भारत में गर्मी के आधिकारिक सीजन (अप्रैल से जून) की शुरुआत हो चुकी…

29 minutes ago

Nishikant Dubey News: मराठी भाषियों के अपमान का मामला; भाजपा सांसद को नासिक कोर्ट का बुलावा!

Nishikant Dubey News: भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर गंभीर…

41 minutes ago

Vaishakh Month 2026: 3 अप्रैल से ‘माधव मास’ शुरू, अक्षय पुण्य के लिए जरूर करें ये 5 काम!

Vaishakh Month 2026:  चैत्र पूर्णिमा के संपन्न होते ही हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष के…

1 hour ago

Muzaffarnagar Tragedy: बहन को दिए 1500 रुपये तो पत्नी से हुई तकरार; बंद कमरे में मिलीं 4 लाशें!

Muzaffarnagar Tragedy :  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

3 hours ago

This website uses cookies.