मौसम: सीजन में पहली बार मैनपाट में गिरा पाला, देखें खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले उत्तर छत्तीसगढ़ के मैनपाट में सीजन का पहला पाला गिरा। यहां तापमान 3.6 डिग्री न्यूनतम के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट के कारण पहली बार पाला भी नजर आया। मैनपाट की रात पूरी तरह सर्द हो गई है। दिन में भी शीतलहर चल रही है। बावजूद इसके इस ठंड में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण मैनपाट का नजारा भी खूबसूरत हो गया है। शुक्रवार के सुबह जब लोग सो कर उठे तो घर के बाग बगीचे में लगे पेड़ पौधों में पाले की परत देख ठंड को महसूस करने लगे। सीजन में इस बार पहली बार मैनपाट में ऐसा पाला गिरा है। मैनपाट के साथ बलरामपुर जिले के सामरी पाठ में भी पाला गिरने की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में और भी पाला गिर सकता है और तापमान में गिरावट आ सकती है। पाठ इलाकों में गिर रहे पाले का असर मैदानी क्षेत्र में भी पड़ेगा और ठंड और भी बढ़ेगी।
फोटो/विडियो
सौजन्य-
कमलेश सिंह
मैनपाट, सरगुजा।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Jal Jeevan Mission : क्यों जान देने पर उतारू है सरगुजा का ठेकेदार? जानें भ्रष्टाचार का पूरा खेल

Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…

50 minutes ago

Weather Alert : सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert  : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल…

1 hour ago

Bomb Threat : बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की तीसरी धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस

Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती…

1 hour ago

This website uses cookies.