Bengal Election Results 2026 Live
Bengal Election Results 2026 Live : पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों (फाल्टा को छोड़कर) के लिए आज फैसले का दिन है। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक राज्य की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। पूरे देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होगी या भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार राज्य में सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। फिलहाल दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।
बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है।भाजपा 159 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
आरजी कर रेप पीड़िता की मां बीजेपी के टिकट पर पनिहाटी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. पनिहाटी सीट पर आरजी कर पीड़िता की मां आगे चल रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार आरजी कर पीड़िता की मां तीन हजार वोट से आगे चल रही हैं.
बीजेपी बंगाल में बहुमत के करीब पहुंच गई है. उसे रुझानों में 142 सीटों पर बढ़त है जबकि टीएमसी 99 सीटों पर आगे है.
बंगाल में टीएमसी ने बढ़त बना ली है. ममता बनर्जी की पार्टी इस वक्त 75 सीटों पर आगे है तो वहीं बीजेपी 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य के खाते में दो सीटें हैं
इस बार का चुनाव कई मायनों में अभूतपूर्व रहा है। पश्चिम बंगाल के चुनावी इतिहास में पहली बार दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 92 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विशेषज्ञों का मानना है कि मतदान के इस भारी उछाल के पीछे ‘प्रवासी मजदूर’ एक बड़ा ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते हैं, जो चुनाव के दौरान भारी संख्या में अपने राज्य लौटे हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी यह चुनाव चर्चा में रहा, क्योंकि सीआरपीएफ की भारी तैनाती के कारण चुनावी प्रक्रिया के दौरान हिंसा से जुड़ी किसी मौत की खबर सामने नहीं आई।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी 10 और भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है।
बीजेपी ने इस चुनाव में टीएमसी सरकार के खिलाफ 15 सालों की ‘एंटी-इनकंबेंसी’ (सत्ता विरोधी लहर) को प्रमुख मुद्दा बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान आरजी कर रेप केस और कस्बा लॉ कॉलेज जैसी घटनाओं ने महिला सुरक्षा के सवाल पर ममता सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों और शिक्षित मध्यम वर्ग के बीच टीएमसी को लेकर उपजा आक्रोश सीधे तौर पर बीजेपी के पक्ष में जा सकता है। भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर बीजेपी ने एक आक्रामक अभियान चलाया है।
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस अपनी मजबूत सांगठनिक नींव और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के भरोसे है। ग्रामीण बंगाल में ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की अत्यधिक लोकप्रियता ने महिलाओं के बीच टीएमसी की स्थिति को मजबूत बनाए रखा है। इसके साथ ही, मुस्लिम मतदाताओं का रुझान भी टीएमसी की तरफ मजबूती से देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उसकी जमीन अभी भी बरकरार है और विकास कार्यों के दम पर वह एक बार फिर बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी।
नतीजों से पहले कोलकाता सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि मतगणना की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है।
ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पर बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, दो एग्जिट पोल ने टीएमसी की वापसी की बात भी कही है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि असम और केरल के एग्जिट पोल ने भी चौंकाने वाले संकेत दिए हैं, जहां केरल में सत्ता परिवर्तन और असम में बीजेपी की मजबूत वापसी का अनुमान लगाया गया है। अब देखना यह है कि बंगाल की जनता ने ईवीएम में किसके भाग्य पर मुहर लगाई है।
Read More: Somwar Ke Upay : सोमवार की पूजा में न करें ये गलती, जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने का गुप्त तरीका
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.