खेल

West Indies vs Australia: नाथन लियोन ने छोड़ी अहम जिम्मेदारी, क्या जल्द लेंगे संन्यास?

West Indies vs Australia : ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला का पहला मैच 159 रनों के विशाल अंतर से जीता था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी नाथन लियोन ने बारबाडोस में जीत के बाद विजय गीत नहीं गाया, जबकि पिछले 12 वर्षों से वह हर जीत के बाद विजय गीत गाते आ रहे हैं।

इस बार उन्होंने यह जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को सौंपी। जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि नाथन लियोन अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं? हालांकि बाद में लियोन ने इस मामले पर सबकुछ स्पष्ट कर दिया।

क्या नाथन लियोन रिटायर होने जा रहे हैं?

दरअसल, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में आयोजित किया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। इस बार जीत के बाद विजय गीत नाथन लियोन ने नहीं, बल्कि एलेक्स कैरी ने गाया। जिसके बारे में नाथन लियोन ने कहा, “सबसे पहले, मैं टीम का नेतृत्व करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस करता हूं, लेकिन 12 वर्षों तक विजय गीत गाना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं रिटायर हो रहा हूं।”

नाथन ने कहा, “मैं यह जिम्मेदारी ऐसे खिलाड़ी को देना चाहता था जो मैदान के अंदर और बाहर शानदार दिखे। मुझे लगा कि एलेक्स कैरी इसके लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। अब समय आ गया है कि कोई और इसमें योगदान दे।”

नाथन लियोन का टेस्ट करियर

नाथन लियोन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 138 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 257 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 556 विकेट लिए। नाथन ने अपने टेस्ट करियर में 24 बार 5 विकेट और 5 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1619 रन भी बनाए। नाथन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। लियोन ने इस मैच की पहली पारी में 1 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए।

Read More  : UP में सड़क पर युवती से छेड़छाड़, 72‑वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल

Thetarget365

Recent Posts

Vijay CM Oath : कल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय, राज्यपाल से मिली औपचारिक अनुमति।

Vijay CM Oath :  तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…

11 hours ago

Ambikapur Skeleton Case : 6 साल से लापता युवक युवती का मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

Ambikapur Skeleton Case : छत्तीसगढ़ के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने…

12 hours ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु में विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस, राज्यपाल से मुलाकात टली और लंबा हुआ इंतजार

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुँचने का सफर…

14 hours ago

iPhone 17 Pro Max : फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 प्रो मैक्स पर बंपर ऑफर, मात्र इतनी कीमत में लाएं घर

iPhone 17 Pro Max : अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे…

14 hours ago

Chirmiri Ram Katha : चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, तैयारियों की समीक्षा हेतु हुई बड़ी बैठक

Chirmiri Ram Katha :  छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में भक्ति और आध्यात्म का एक बड़ा सैलाब…

14 hours ago

This website uses cookies.