अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिला सफेद भालू का शावक

मरवाही (thetarget365)। मरवाही में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे सफेद भालू के शावक को सुबह लोगों ने अचेत अवस्था में सड़क किनारे देखा। सूचना पर गांव के सरपंच सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भालू के शावक को अपने हाथों से लोगों ने पानी पिलाया और होश में लाया।

बताया जा रहा है कि सफेद भालू का शावक बदहवास स्थिति में था और पास ही उसके मां के होने की आवाजें आ रही थी। इसलिए शावक भालू को वहीं जंगल की सीमा से लगे इलाके में रखकर उसकी मां के आने का इंतजार वन विभाग कर रहा था। भालू का शावक करीब 11 बजे जंगल के भीतर चला गया। वन विभाग की टीम काफी देर तक जंगल में शावक के मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसे पानी भोजन इत्यादि देने का काम करते रही। करीब तीन घंटे तक वन विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए थे, और लोगों को भालू प्रभावित वाले इलाके में जाने से रोका जा रहा था, ताकि प्राकृतिक तरीके से भालू वापस जंगल की सीमा में जा सके।

बिलासपुर के कानन पेंडारी से रेस्क्यू टीम और पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से डीएफओ रौनक गोयल इस जगह की पहचान सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। मरवाही के जंगलों में पानी की कमी और लगातार बेतहाशा उत्खनन के चलते भालू इसी प्रकार लगातार जंगल से लगे गांवों की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि यह सफेद भालू का शावक कोई पोलर बीयर नहीं है। यह सामान्य स्लॉथ बीयर प्रजाति का ही भालू है। वर्ष 1997 से लगातार मरवाही में सफेद भालू मिलते रहे हैं।

thetarget365

Recent Posts

NHAI Summer Internship : घर बैठे सरकारी प्रोजेक्ट्स से कमाएं 40,000! जानें NHAI इंटर्नशिप की पूरी प्रक्रिया

NHAI Summer Internship :  अगर आप इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या किसी अन्य प्रोफेशनल कोर्स के छात्र…

2 minutes ago

Pakistan Earthquake : पाकिस्तान में लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता, लोगों में मची दहशत

Pakistan Earthquake :  पड़ोसी देश पाकिस्तान में शनिवार की सुबह किसी सामान्य दिन जैसी नहीं…

16 minutes ago

IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भारी चेतावनी

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देश के…

23 minutes ago

Wildlife Facts : बिना आंखों के भी कैसे देखता है यह जीव? जानें स्टार-नोज्ड मोल का रहस्य

Wildlife Facts : हमारी धरती रहस्यों और अनोखे जीवों से भरी पड़ी है। कई बार…

44 minutes ago

Home Grown Vegetables: गर्मियों में घर पर उगाएं ताजी हरी सब्जियां, कम खर्च और आसान तरीके से पाएं भरपूर पोषण

Home Grown Vegetables: जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ता है, बाजार में मिलने वाली हरी पत्तेदार…

56 minutes ago

Kerala Election 2026 : के.सी. वेणुगोपाल का CM विजयन पर तीखा हमला, राहुल गांधी से डरने का लगाया आरोप

Kerala Election 2026 : केरल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं और…

1 hour ago

This website uses cookies.