Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भारत माता चौक खरसिया नाका का गूगल मैप में किसी ने नाम बदलकर बिस्मिलाह चौक कर दिया है, जिसे लेकर शहर के धार्मिक संस्थाओं ने कड़ा विरोध किया है। लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर गूगल में इसे सुधार करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर सोमवार को लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देने की तैयारी की है।
नगर निगम अंबिकापुर द्वारा एक दशक पूर्व राज्य शासन की अनुमति के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का नामकरण किया गया था। इसी क्रम में अंबिकापुर से रायगढ़ जाने वाले मार्ग में स्थित खरसिया नाका चौक का नाम “भारत माता चौक” के नाम पर नामकरण किया गया था। बीच चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा भी लगी थी जिसे चौड़ीकरण के नाम पर हटाया गया था। शहर के चौक को “भारत माता चौक” के नाम से ही अब जाना जाता है। इसके विपरीत किसी ने गूगल मैप में भारत माता चौक (खरसिया नाका) का नाम बदल कर खरसिया नाका (बिस्मिल्लाह चौक) कर दिया है। इसे लेकर शहर के नागरिकों ने कहा है कि यह कार्य दुर्भावना पूर्वक किया गया है जिसकी लिखित शिकायत सोमवार को प्रशासन से की जाएगी। इस चौराहे का नामकरण नगर निगम के सामान्य सभा में संकल्प पारित कर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर भारत माता चौक रखा गया था। इसके विपरीत इस नाम को मिटाने का प्रयास जानबूझकर किया गया है। नागरिकों ने दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है।
Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…
RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…
Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…
Kerala Election 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…
Chhattisgarh RTE crisis : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…
This website uses cookies.