WI vs AUS : वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में आयोजित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 159 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपना खाता खोला, बल्कि टीम पहले स्थान पर भी पहुंच गई। दूसरी पारी में कंगारू गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर विनाशकारी हमला बोला। वेस्टइंडीज ने एक ही सत्र में 10 विकेट गंवा दिए।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम एक सत्र में मात्र 141 रन पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शमर जोसेफ ने दूसरी पारी में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दोहरे अंक से अधिक रन बनाने में असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। नाथन लियोन ने भी 2 विकेट लिए, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।
इस मैच को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में 12 अंक हो गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड की टीम 12 अंकों के साथ शीर्ष पर थी, क्योंकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हराया था। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को हराकर पहले स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश तीसरे स्थान पर, श्रीलंका चौथे स्थान पर और भारत पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया अभी तक डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोल पाई है।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी अच्छी रही। परिणामस्वरूप टीम ने 310 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए। जिसमें ट्रैविस हे 61, ब्यू वेबस्टर 63 और एलेक्स कैरी 63 रन शामिल थे। मिशेल स्टार्क ने भी 16 रन की पारी खेली।
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की…
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
This website uses cookies.