Oplus_0
★ कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप व हत्या के विरोध में आईएमए के एक दिवसीय हड़ताल आह्वान
अंबिकापुर @thetarget365 पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसका सीधा असर इलाज कराने आए मरीज व मरीज के परिजनों को उठाना पड़ रहा है। वही मरीज के परिजनों ने बताया कि इमरजेंसी सुविधाओं के नाम पर भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल स्टाफ सोमवार से इलाज होने की बात कह रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा शाम को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। सामाजिक संगठनों ने भी डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है।
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप व हत्या के विरोध में आईएमए के एक दिवसीय हड़ताल के आह्वान का सरगुजा में व्यापक असर दिखा। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सभी डॉक्टर शनिवार सुबह से ही हड़ताल पर हैं एवं ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। सीनियर के साथ जूनियर डॉक्टरों ने भी मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहीं। संभाग के सीएचसी व पीएचसी में भी सेवाएं प्रभावित रहीं। अस्पताल में सुबह से मरीज पहुंचे, लेकिन उपचार नहीं हो सका। कई मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
चिकित्सकों की 3 सूत्रीय मांगें
डॉक्टरों ने हड़ताल के साथ तीन सूत्रीय मांगें रखीं हैं। इनमें कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप, हत्या और एवं उसके बाद हुई प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों पर हमले के आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई, मेडिकल महिला स्टॉफ की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत 10 साल की सजा प्रावधान किए जाने की मांग शामिल है।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.