नगर पंचायत प्रतापपुर के रिहाईशी इलाके में घुसा जंगली हाथी, मचा अफरातफरी का माहौल

प्रतापपुर (thetarget365)। जंगल से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर ग्रामीणों के जानमाल का नुक़सान करने वाले जंगली हाथियों (Wild Elephant) ने अब शहर का भी रुख कर लिया है। रविवार की देर रात एक दंतैल हाथी नगर के भीतर प्रवेश कर गया जिससे चारों ओर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।

देखें सीसीटीवी फुटेज 👇

https://www.instagram.com/reel/C9bqqPOSxLD/?igsh=djc2eGdsemszZG5j

हाथी ने पक्की तालाब में स्थित कृष्ण कुंज में लगी जाली को तहस नहस किया फिर पास में ही स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के गेट को तोड़ दिया। गेट तोड़ने की घटना स्कूल में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। सीसी टीवी फुटेज (CCTV Footage) में देखा गया कि हाथी पहले गेट की ओर बढ़ता है गेट को बंद देख वापस लौटता है फिर बढ़ता है फिर लौटता है। तभी हाथी पर नजर बनाए हुए व मुनादी के माध्यम से नगरवासियों को सचेत कर रहे वन विभाग व हाथी मित्र दल वाहन के जरिए गेट के सामने स्थित मुख्य मार्ग पर पहुंचते हैं। वाहन में लगे तेज आवाज वाले सायरन को बजाते हैं। सायरन की आवाज से हाथी घबरा जाता है और वहां से भागने के लिए तेज गति के साथ फिर से स्कूल के गेट की ओर बढ़ता है और इस बार गेट को तोड़ते हुए स्कूल के परिसर में प्रवेश कर जाता है। जब उसे परिसर से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता है तो वहां से वापस लौट कदमपारा चौक के पास बसे रिहाईशी इलाके की ओर बढ़ने लगता है। इधर वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल हाथी को खदेड़ने के प्रयास में लगातार लगे हुए थे। क‌ई घंटों के प्रयास के बाद वन विभाग व हाथी मित्र दल ने हाथी को नगर से बाहर खदेड़ा तो वह न‌ए बस स्टैंड के पीछे मौजूद जंगल में चला गया। कुछ देर तक वहां रहने के बाद हाथी अमनदोन क्षेत्र में बने आईटीआई भवन के पीछे वाले जंगल में चला गया। कुछ देर बाद वहां से भी निकल गया।

समाचार लिखे जाने तक हाथी प्रतापपुर क्षेत्र के ही बरौल गांव के जंगल में विचरण कर रहा था। हाथी प्रतापपुर क्षेत्र में ही लगातार इधर से उधर विचरण कर रहा है जिसके कारण नगरवासी व आसपास क्षेत्र के लोग भयभीत स्थित में हैं। हालांकि वन विभाग व हाथी मित्र दल के लोग हाथी की प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही लोगों को हाथी की लोकेशन की जानकारी भी लगातार दे रहे हैं।

दल से बिछड़ कर पहुंचा नगर में

जानकारी के अनुसार वर्तमान में सूरजपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र घु‌ई में लगभग दस हाथियों का दल विचरण कर रहा है। रविवार की रात प्रतापपुर क्षेत्र के रिहाईशी इलाके में घुसा यह हाथी इसी दल का बताया जा रहा है। सबसे पहले उक्त हाथी घु‌ई में विचरण कर रहे दल से बिछड़ कर रविवार की रात को ही वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के मायापुर पहुंचा था। ग्रामीणों की सूचना पर मायापुर पहुंची वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल ने हाथी को वहां से खदेड़ दिया था। खदेड़े जाने के बाद हाथी वहां से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर पंचायत प्रतापपुर के आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।

thetarget365

Recent Posts

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

51 minutes ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

1 hour ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

1 hour ago

Bengal Violence Prevention : हिंसा रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी को कड़े निर्देश

Bengal Violence Prevention : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य…

1 hour ago

Cabinet Decisions 2026 : मोदी कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक, कपास किसानों से लेकर चिप सेक्टर तक के लिए खुशखबरी

Cabinet Decisions 2026 : देश के कृषि परिदृश्य को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्रीय…

1 hour ago

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, याचिका को बताया प्रक्रिया का दुरुपयोग

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे ऐतिहासिक…

2 hours ago

This website uses cookies.