Pratappur News : मूर्ति अटल जी जैसी लगे इसलिए नगर पंचायत ने ठेकेदार से दूसरी बार पेंट पॉलिश करा दिया है। मामला प्रतापपुर में बन रहे अटल परिसर से जुड़ा है और यहां रखी गई मूर्ति बनावट के कारण विवादों में है। चेहरे के साथ हाथ पैर की बनावट में त्रुटियों को लेकर नगर पंचायत ने ठेकेदार को चिठ्ठी भी लिखी थी लेकिन नगर पंचायत मूर्ति बदलवाने को लेकर कमजोर पड़ गया है।
नगर पंचायत प्रतापपुर के पक्की तालाब की मेड़ पर करीब 18 लाख की लागत से अटल परिसर का निर्माण हो रहा है जिसमें मूर्ति की लागत 12 लाख रुपए के करीब है। भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित यह अटल परिसर मूर्ति की बनावट को लेकर शुरू से विवादों में हैं। विवाद के कारण सीएमओ ने ठेकेदार को पत्र जारी कर मूर्ति बदलने कहा था। पत्र के बावजूद न मूर्ति बदली और न ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई हुई। दूसरी तरफ कुछ हफ्ते पहले ठेकेदार ने बारिश के बीच इसमें पेंट पॉलिश कर दिया था। जिससे मूर्ति और बदरंग हो गई थी।
अब दुबारा गुरुवार को ठेकेदार ने फिर से इसमें पेंट पॉलिश किया है ताकि मूर्ति अटल जी जैसी लगे। बार-बार पेंट पॉलिश कर मूर्ति का रंग जरूर बदला जा रहा है लेकिन मूर्ति की स्थिति वैसी ही है। चेहरे की बनावट के साथ हाथ पैर की बनावट पहले जैसी ही है। पिछला पैर ऐसा लग रहा है जैसे इसे गड्ढे में रखा गया है। अटल परिसर का निर्माण अटल जी के सम्मान में है लेकिन मूर्ति की स्थिति और विवाद के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद उनके लिए यह कैसा सम्मान है।
मूर्ति को पेंट पोलिश करने के दौरान संबंधित ठेकेदार यह कहते नजर आ रहे थे कि मूर्ति सप्लाई से पहले उन्होंने सारी प्रक्रिया पूरी की थी। मेटल में ढलने से पहले एक प्रक्रिया थी कि मिट्टी से बनी मूर्ति का वे एप्रूवल लें, उन्होंने बकायदा इसकी फोटो जिम्मेदार लोगों को भेजी थी और ओके होने के बाद ही यह मूर्ति बनवाई और सप्लाई की थी।
छत्तीसगढ़ में मूर्तियों की जांच को लेकर मुख्यमंत्री के यहां शिकायत तो हुई ही है, साथ ही प्रतापपुर के अनुविभाग स्तरीय जनदर्शन में भी दूसरी बार शिकायत हुई है। पहली बार जब शिकायत हुई तब शिकायत को प्रशासन ने नगर पंचायत को भेज दिया था। सीएमओ ने ठेकदार को मूर्ति के सुधार के लिए पत्र लिखने की जानकारी एसडीएम कार्यालय को देकर शिकायत नस्तीबद्ध कर दी थी।
अब दूसरी बार पहली शिकायत और सीएमओ के जवाब का हवाला दे जनदर्शन में शिकायत हुई है। लेकिन इस बार भी पहले जैसी औपचारिकता पूरी कर दी गई है। जानकारी अनुसार स्वतंत्र जांच टीम गठित करने की बजाए आवेदन को फिर से नगर पंचायत को भेज दिया गया है।
मूर्ति को लेकर विवादों के बीच कई बार अटल परिसर के उद्घाटन की बातें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर को उद्घाटन कार्यक्रम तय हो गया है। मूर्ति यही रहेगी जो विवादों में है। समाचार लिखे जाने तक यहां पौधे भी नहीं लगाए गए हैं और बताया जा रहा है कि उद्घाटन से पहले इन्हें लगाया जाएगा जबकि पौधे पहले ही तैयार हो जाने थे। बहरहाल नगर पंचायत द्वारा खुद यह मानने के बाद कि मूर्ति अटल जी की नहीं है। उद्घाटन सबकी मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.