Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 के बीच सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित एक किराना दुकान के झाला (शेड) में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव के आसपास खून फैला हुआ था और मृतिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक की जानकारी मिली है, जिसका हुलिया सांवला रंग, लगभग 5 फीट 4 इंच लंबाई, घुंघराले लंबे बाल, पतला शरीर, काली दाढ़ी-मूंछ बताया गया है। आरोपी ने हल्का गुलाबी शर्ट, नीला जींस पहन रखा था, नीले रंग का गमछा बांधा हुआ था और पीठ पर एक झोला लटका हुआ था।
मामले की विवेचना के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ऐसे में सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने पुलिस रेगुलेशन के तहत घोषणा करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी के संबंध में ठोस जानकारी देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे 30,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके।
1. पुलिस अधीक्षक सरगुजा (छ०ग०)
शा. मो. नं. 94791-93501
2. अति. पुलिस अधीक्षक, सरगुजा (छ०ग०)
शा. मो. नं. 94791-93502
3. नगर पुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजा (छ०ग०)
शा. मो. नं. 94791-93503
4. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बिकापुर
शा. मो. नं. 94791-93505
5. पुलिस कंट्रोल रुम, जिला सरगुजा (छ०ग०)
शा. मो. नं. 94791-93599
6. थाना प्रभारी कोतवाली, जिला सरगुजा (छ०ग०)
शा. मो. नं. 94791-93508
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.