Team India Grand Welcome: महिला क्रिकेट के इतिहास में सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है। अब यह वर्ल्ड चैंपियन टीम आज बुधवार, 5 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली पहुंच गई है। राजधानी में खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल के इतिहास में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को मात दी और पहली बार विश्व विजेता बनी।टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी थी — “भारत की बेटियों ने आज देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।”
जैसे ही भारतीय टीम की विशेष फ्लाइट मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी, वहां मौजूद फैन्स ने “भारत माता की जय” और “चैंपियंस इंडिया” के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया।टीम का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और रोशनी से सजे मंच पर भव्य स्वागत हुआ।खिलाड़ियों पर फूल बरसाए गए, टीका लगाया गया और पूरे एयरपोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।खिलाड़ियों ने भी फैन्स का अभिवादन करते हुए कहा कि “ये जीत हर उस लड़की के नाम है जो क्रिकेट खेलने का सपना देखती है।”
वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात शाम को 7:30 बजे निर्धारित है, जिसमें प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के साथ समय बिताएंगे और उनके अनुभव जानेंगे।
टीम की ऑलराउंडर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा ने बताया कि “हमारी पूरी टीम पीएम मोदी के लिए एक खास गिफ्ट तैयार कर रही है। यह सभी खिलाड़ियों की साइन की हुई जर्सी या फिर टीम का सिग्नेचर बैट हो सकता है।”
इस ऐतिहासिक जीत के बाद महिला क्रिकेट में उत्साह और सम्मान का नया अध्याय शुरू हो गया है। देशभर में महिला क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बढ़ी है और यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।दिल्ली में टीम के स्वागत के बाद आज शाम प्रधानमंत्री के साथ यह भेंट “वर्ल्ड चैंपियंस” के सम्मान समारोह के रूप में याद की जाएगी।
Read More : Dev Diwali पर क्यों दिखेगा Supermoon? जानें अपने शहर में कब करें ‘सबसे बड़े चांद’ के दर्शन
Iran Blacklist : मध्य-पूर्व में जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ ले चुका है। खाड़ी…
US Iran Warning : अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को लेकर…
PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह…
African Swine Fever : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सकालो स्थित शासकीय…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…
Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…
This website uses cookies.