खेल

World Cup Final: हरमनप्रीत ने झूलन गोस्वामी और मिताली राज को सौंपी ट्रॉफी, माफी मांगकर किया इमोशनल

World Cup Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया। Women’s World Cup Final में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों ने खुशी में जमकर जश्न मनाया और इस ऐतिहासिक पल को पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ साझा किया।

इस यादगार मौके पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पूर्व खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते हुए कहा, “दीदी, यह आपके लिए था।” सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में हरमनप्रीत कौर और टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना भावुक नजर आईं और उन्होंने झूलन गोस्वामी से माफी भी मांगी। स्मृति ने कहा कि पिछली बार वर्ल्ड कप जीतने में असफल रहने के लिए वे माफी मांगती हैं।

टीम के जश्न का पल और भावनात्मक दृश्य

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेने के बाद टीम ने उत्साह और खुशी में एक-दूसरे को गले लगाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व खिलाड़ियों अंजुम चोपड़ा, मिताली राज और झूलन गोस्वामी भावुक हो गईं। यह पल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बेहद गर्व और प्रेरणादायक साबित हुआ।

https://www.instagram.com/reel/DQlEJRgEpU9/?utm_source=ig_web_copy_link

पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

झूलन गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये मेरा सपना था, और आपने इसे साकार कर दिया। शेफाली वर्मा के 70 रन और दो बड़े विकेट, दीप्ति शर्मा का अर्धशतक और पांच विकेट… दोनों का कमाल। ट्रॉफी अब हमारे पास है।”पूर्व कप्तान मिताली राज ने एक्स पर साझा किया, “मैंने दो दशकों से भी ज्यादा समय से यह सपना देखा है कि भारतीय महिलाओं को वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते हुए देखूं। आज रात, वो सपना आखिरकार साकार हो गया। साल 2005 के दिल टूटने से लेकर 2017 के संघर्ष तक, हर आंसू, हर बलिदान, हर युवा लड़की जिसने बैट उठाई, ये पल उन्हें समर्पित है। आपने केवल ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि हर भारतीय महिला क्रिकेट प्रेमी के दिल को भी जीत लिया। जय हिंद।”अंजुम चोपड़ा ने कहा, “लड़कियों ने हमारे सपनों को साकार किया है और हम एक शानदार नए युग की आशा कर रहे हैं।”

https://x.com/JhulanG10/status/1985074540649775248?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1985074540649775248%7Ctwgr%5E0655aab36b184cb2d9c5a303c7b0ac6e9df15053%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fharmanpreet-kaur-world-cup-trophy-to-mithali-raj-jhulan-goswami-and-anjum-chopra-final-3554815.html

इतिहास में दर्ज नाम

टीम इंडिया की इस जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊँचाई दी है। फाइनल में टीम का प्रदर्शन, जैसे शेफाली वर्मा का धमाकेदार बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा के गेंदबाजी जादू ने, वर्ल्ड कप जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इस जीत ने साबित कर दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब वैश्विक स्तर पर भी अपना दबदबा कायम कर रहा है।

भारतीय महिला टीम की यह ऐतिहासिक जीत केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो क्रिकेट में अपना भविष्य देख रहे हैं। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने इतिहास रचकर यह दिखा दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट की प्रतिभा अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं है।

Read More : Stock Market Crash: बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक चिंतित

Thetarget365

Recent Posts

Balcony Gardening Tips : बाजार की महंगी भिंडी को कहें बाय-बाय, बालकनी में उगाने का यह जादुई तरीका जानें

Balcony Gardening Tips : भारतीय व्यंजनों में भिंडी का एक विशेष स्थान है। चाहे मसालेदार…

10 minutes ago

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

15 minutes ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

23 minutes ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

35 minutes ago

H5N1 Virus Tumakuru : कर्नाटक के तुमकुर में H5N1 वायरस का कोहराम, 40 मोरों की मौत से दहशत, हाई अलर्ट जारी

H5N1 Virus Tumakuru : कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई…

56 minutes ago

Munawar Faruqui Baby : मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी, मेहजबीन ने दिया बेटी को जन्म, रखा बेहद प्यारा नाम

Munawar Faruqui Baby : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता…

1 hour ago

This website uses cookies.