World leaders in danger : दुनियाभर में युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और खुफिया हमलों की बढ़ती घटनाएं अब केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रह गई हैं। अब खुद राष्ट्राध्यक्षों की जान भी हर वक्त खतरे में है। कभी बंकर में छिपकर शासन चलाना पड़ता है, तो कभी दुश्मनों के डर से देश ही छोड़ना पड़ता है। इन हालातों में दुनिया के पांच ऐसे राष्ट्राध्यक्ष सामने आए हैं, जो हर दिन मौत के साए में जी रहे हैं। इन पर न सिर्फ बाहरी ताकतों का खतरा है, बल्कि आंतरिक विद्रोहियों और सत्ता पलट की साजिशें भी इनके खिलाफ काम कर रही हैं।
सीरिया की राजधानी दमिश्क आज बारूद की बू में डूबी है। यहां स्वेदा क्षेत्र में ड्रूज़ और बेदौइन समुदाय के बीच संघर्ष ने पूरी राजनीतिक स्थिरता को हिला कर रख दिया है।इसी बीच खबर आई कि राष्ट्रपति अहमद अल शरा चुपचाप देश छोड़कर तुर्की पहुंच चुके हैं। हाल ही में इजराइल द्वारा राष्ट्रपति भवन के पास किए गए ड्रोन हमले ने स्थिति को और भयावह बना दिया। माना जा रहा है कि अल शरा को मोसाद की खुफिया टारगेट किलिंग का डर सता रहा है। इजराइल भले ही खुलेआम हमला करे या खामोशी से खत्म करे – खतरा हर वक्त मौजूद है।
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते आज दो तरफा खतरे का सामना कर रहे हैं। एक ओर चीन खुलेआम उन्हें धमकियां दे रहा है, तो दूसरी तरफ देश के अंदर ऐसे तत्व सक्रिय हैं जो ताइवान को चीन का हिस्सा मानते हैं और सत्ता परिवर्तन की योजना बना रहे हैं।
लाई चिंग-ते पर वन चाइना पॉलिसी का विरोध करने का आरोप है, जिसके चलते चीनी खुफिया एजेंसियां उन्हें टारगेट कर सकती हैं। उनकी सुरक्षा अब पूरी तरह से सैन्य नियंत्रण में है, और बिना स्पेशल क्लीयरेंस वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते।
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का शासन अब बंकर से संचालित हो रहा है। इजराइल द्वारा ईरानी जनरलों की हत्या के बाद, खामेनेई हफ्तों तक बंकर में छिपे रहे। उन पर दूसरा बड़ा खतरा है ईरानी विद्रोही संगठन ‘मुजाहिदीन ए खल्क’, जो सत्ता को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। साथ ही, इस्लामी कठोर नियमों के खिलाफ जनता में बढ़ता असंतोष खामेनेई की स्थिति को पहले से कहीं अधिक कमजोर बना चुका है। इस्लामिक क्रांति के इस चेहरे के लिए ये काल सबसे चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
यमन के राष्ट्रपति रशद अल अलीमी ऐसे देश के नेता हैं, जिसका एक हिस्सा हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। ऐसे में अलीमी की जान हर वक्त खतरे में रहती है।
हूती विद्रोही पहले भी राष्ट्रपतियों को हटाने और मारने में पीछे नहीं रहे हैं। अब जबकि यमन धीरे-धीरे अमेरिका और इजराइल के प्रभाव में आ रहा है, तो इस स्थिति ने राष्ट्रपति की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भले ही कोई सीधी धमकी न मिली हो, लेकिन यमन का इतिहास बताता है कि वहां साजिशें चेतावनी नहीं देतीं, सीधा वार करती हैं।
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान आज उस डर से जूझ रहे हैं, जो देश के अंदर से उठता है। नागोर्नो-कराबाख में हार, रूस से बिगड़ते रिश्ते और जनता में गुस्सा – ये तीनों उन्हें निशाने पर लाए हुए हैं। 2021 में उन पर एक जानलेवा हमला टला था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा में हथियारबंद विशेष सैन्य इकाइयां तैनात की गईं। सबसे बड़ा खतरा उन्हें आर्मीनियाई राष्ट्रवादियों से है, जो उन्हें गद्दार मानते हैं और सत्ता से हटाना चाहते हैं। अब पशिनयान का हर कदम सशंकित और सशस्त्र घेरे में उठता है।
इन पांचों नेताओं की कहानियां बताती हैं कि आज की दुनिया में राष्ट्राध्यक्ष होना भी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। सत्ता, ताकत और संसाधनों के बावजूद राजनीतिक साजिशें, अंतरराष्ट्रीय हमले और आंतरिक विद्रोह किसी भी नेता को पलभर में निशाना बना सकते हैं। यह सवाल अब भी बना हुआ है — ये नेता कब तक खुद को सुरक्षित रख पाएंगे, और क्या उनकी सुरक्षा दुनिया की शांति की दिशा तय करेगी, या अगला संकट खड़ा करेगी?
Read More : 19 July horoscope : 19 जुलाई का राशिफल: इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का हाल
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.