Thetarget365

लोकप्रिय कवि स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे को साहित्यकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अंबिकापुर @thetarget365 हिंदी साहित्य परिषद व विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं तथा जिले के साहित्यकारों द्वारा लोकप्रिय हास्य कवि स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र दुबे जी को आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ सुरेंद्र दुबे की स्मृति में साहित्यिक संस्थाओं की सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज स्टेडियम ग्राउंड, अंबिकापुर स्थित भारतेंदु भवन में भारतेंदु साहित्यिक संस्था के संयोजक द्वितेंद्र मिश्र, हिन्दी साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद हर्ष तथा निश्चल साहित्य समिति के अध्यक्ष एसपी जायसवाल के आतिथ्य में किया गया।

स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए द्वितेंद्र मिश्र ने कहा कि हास्य, साहित्य और चिकित्सा जगत में समान लोकप्रियता अर्जित कर डॉ. दुबे ने न केवल देश, अपितु वैश्विक स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और जीवन दृष्टि का परचम फहराया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद हर्ष ने कवि सुरेंद्र दुबे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपना सच्चा माटीपुत्र खो दिया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ के विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे जी के असामायिक निधन से साहित्य समाज अत्यंत व्यथित है।

निश्चल साहित्य समिति के अध्यक्ष एसपी जायसवाल ने अपने श्रद्धांजलि उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे। राजभाषा आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी साहित्यकारों व गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम का संचालन हिन्दी साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम से राजेश पांडे अब्र, संस्कार भारती से रंजीत सारथी, काव्य श्रृंखला से मीना वर्मा, मानव कल्याण सामाजिक संगठन से आशा पांडे, व्यंग्यम साहित्यिक संस्था से डॉ सपन सिन्हा, सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन के उमाशंकर गुप्ता, कवि संतोष सरल, विनोद तिवारी, राजलक्ष्मी पांडे, नीलम सोनी, श्याम बिहारी पांडे, मुकुंद लाल साहू, अर्चना पाठक, माधुरी जायसवाल, गीता द्विवेदी, पूनम दुबे, अंजू पांडे, जय गुप्ता तथा राजनारायण द्विवेदी सहित साहित्यकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Singapore Open 2026 : सात्विक-चिराग का धमाका, वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर पहुंचे सिंगापुर ओपन फाइनल

Singapore Open 2026 :  सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…

25 minutes ago

Abhishek Banerjee Attack : अभिषेक बनर्जी हमले पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बीजेपी को बताया ‘हत्यारा’

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…

35 minutes ago

Delhi Building Collapse : दिल्ली साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…

49 minutes ago

Korba News : कोरबा में रिश्वतखोर क्लर्क प्रदीप मिश्रा निलंबित, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…

57 minutes ago

China Nuclear Expansion : चीन का परमाणु विस्तार, सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा सैन्य नेटवर्क उजागर

China Nuclear Expansion :  चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…

1 hour ago

This website uses cookies.