अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों में सामूहिक रूप से किया गया योगाभ्यास

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024

स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग जरूरी – सांसद चिंतामणि महाराज

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनों ने किया योग एवं ध्यान

अंबिकापुर (thetarget365)। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र सांसद चिंतामणी महाराज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद चिंतामणी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारे भारत देश के प्राचीन सभ्यता, संस्कृति से जुड़ा है, हमारे ऋषि मुनियों ने योग किया है। आज भारत ही नहीं पूरा विश्व योग कर रहा है। हम अगर प्रतिदिन योग करें तो निश्चित रूप से स्वस्थ्य रह सकते है, इसलिए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग अवश्य करें।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, स्थानीय पार्षद आलोक दुबे, विकास शर्मा, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मधुसूदन शुक्ला, जिला स्तरीय अधिकारी, वरिष्ठ नागरिकगण के साथ ही स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए और योग कर तन-मन से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के महत्व को बताया तथा योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया। उन्होंने पद्मासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी कराया गया।

विभिन्न स्थानों में हुआ योगाभ्यास

जिले में सभी विकासखण्डों, जनपद स्तरों एवं ग्राम पंचायतों में भी ससामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही धार्मिक, सामाजिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग कर लोगों ने योगाभ्यास किया।

thetarget365

Recent Posts

LPG Cylinder New Rules 2026: रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग पर लगी पाबंदी, अब महीने में मिलेंगे सिर्फ 2 रिफिल; जानें नया नियम

LPG Cylinder New Rules 2026:  पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के हालातों…

3 minutes ago

PM Modi in Rajya Sabha: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी- ‘भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’,

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया (गल्फ देशों)…

27 minutes ago

Supreme Court Landmark Verdict: महिला सैन्य अफसरों की बड़ी जीत, अब मिलेगी पूरी पेंशन; सुप्रीम कोर्ट ने भेदभाव खत्म कर रचा इतिहास

Supreme Court Landmark Verdict:  भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा दे चुकीं महिला…

35 minutes ago

Iran-USA Ceasefire: मोजतबा खामनेई की मुहर से क्या खत्म होगा भीषण खूनी संघर्ष? जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

Iran-USA Ceasefire:  ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद…

46 minutes ago

This website uses cookies.