‘तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे’ गायक अल्ताफ रज़ा की Thetarget365 से खास बातचीत

मैनपाट महोत्सव में प्रस्तुति देने अंबिकापुर पहुंचे अल्ताफ रज़ा

अंबिकापुर। मैनपाट महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने शुक्रवार को अंबिकापुर पहुंचे बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अल्ताफ रजा ने शहर के होटल सुबरन में ‘Thetarget365’ से विशेष बातचीत की।

‘तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे…’ गाने को अपनी आवाज देकर देशभर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले बालीवुड गायक अल्ताफ रजा तीन दशक बाद भी गायकी के क्षेत्र में उतने ही सक्रिय हैं। उनका मानना है कि गीत-संगीत की विधा में हर कलाकार का दौर आता है। इस समय का जिसने लाभ उठा लिया वह लंबे समय तक स्थापित हो जाता है। बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरी गायकी का अंदाज ही अलग था। मैंने शायरी को फ्यूजन की तरह प्रस्तुत किया, इसमें गजल व कव्वाली का समावेश था। यही कारण था कि उस दौर में मेेरे गीतों को प्रसिद्धि मिली।

अल्ताफ रजा ने कहा कि आज का दौर बिल्कुल बदला हुआ है। पहले के गीत कानों के लिए बनते थे जो सीधे दिल में उतर जाते थे। लोग इसे बरसों बरस याद रखते थे लेकिन आज वीडियो का जमाना है। लोग नजरों से देखते हैं और कुछ दिनों में भूल जाते हैं। इस क्षेत्र में उन्होंने अपने माता-पिता से काफी कुछ सीखा। चर्चा में बताया कि मां रानी रूपलता एवं पिता इब्राहिम खुद गायकी के क्षेत्र में स्थापित कलाकार थे। उनके प्रशिक्षण और आशीर्वाद से मैं आज इस स्थान पर पहुंचा हूं। आज उनकी उपस्थिति बालीवुड में कम होने की बात पर अल्ताफ रजा ने कहा कि वे इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो चैनल संचालित कर रहे हैं। इसके अलावा वे विदेशों में लगातार कार्यक्रम दे रहे हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान उन्होंने दो फिल्मों में भी गाना गाया है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि अल्ताफ रजा आज के इस दौर में गायब हो गया है।

मैनपाट महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति देने पहली बार अंबिकापुर आए गायक अल्ताफ रजा ने कहा कि यहां के लोग बेहद मिलनसार एवं खुशमिजाज हैं। उन्होंने एक कलाकार को बेहद प्यार व सम्मान दिया। मेरा भी प्रयास रहेगा कि लोगों की उम्मीदों के अनुरूप कार्यक्रम में अपने गीतों की प्रस्तुति दूं ताकि सरगुजा के लोग मुझे कभी न भूल पाएं। अंबिकापुर शहर के लोग कैसे लगे इस सवाल पर अल्ताफ ने कहा कि शहर के लोगों से बेहद प्यार मिल रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Kash Patel Email Hack : ईरानी हैकर्स का बड़ा हमला, FBI के भावी प्रमुख काश पटेल का निजी ईमेल किया हैक

Kash Patel Email Hack :  अमेरिका की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन…

6 minutes ago

Jewar Airport Inauguration : प्रधानमंत्री मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, अब नोएडा बना उत्तर प्रदेश का असली इंजन

Jewar Airport Inauguration :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश…

24 minutes ago

Bangladesh IPL 2026 : बांग्लादेश में आईपीएल 2026 के प्रसारण से हटा प्रतिबंध, अब फैंस देख सकेंगे हर मैच लाइव

Bangladesh IPL 2026 :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

27 minutes ago

West Bengal Election 2026 : अमित शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बंगाल चुनाव के लिए जारी किया भ्रष्टाचार का ‘आरोपपत्र’

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…

40 minutes ago

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी, फैंस को लगा झटका

MS Dhoni Injury Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…

3 hours ago

This website uses cookies.