Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राहक तलाश कर रहे बाइक सवार युवक को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार युवक के पास से 495 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है। जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। युवक झारखंड से नशीले इंजेक्शन लेकर शहर पहुंचा था।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गाड़ाघाट गोदाम रोड में बाइक सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। युवक के पास से झोले में 495 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सत्यनारायण कुमार जायसवाल 38 वर्ष निवासी नवीनगर, औरंगाबाद, बिहार बताया। वह वर्तमान में माइनस कॉलोनी बिश्रामपुर, जिला सूरजपुर में रहता है। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी सत्यनारायण कुमार जायसवाल ने नशीले इंजेक्शन झारखंड से लाना बताया है। वह इंजेक्शन बेचने की फिराक में अंबिकापुर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार, एएसआई मनोज सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, रिंकू गुप्ता, अमर सिंह, सपन मंडल शामिल रहे।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.