प्रतापपुर (सूरजपुर)। बुधवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रतापपुर व बलरामपुर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा देश भर में चलाई जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा व रोजगार दो न्याय दो कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस के बलरामपुर जिला प्रभारी राहुल जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रतापपुर के ब्लाक अध्यक्ष मयंक जायसवाल, लटोरी के ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह, ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य जालिम साय, विक्रम सिंह, अमर बहादुर, रामसुंदर मरकाम, बिफन रजक, जितेन्द्र पैकरा, कंवल साय, संफलाल, अंकित सिंह, परमेश्वर देवांगन, रामसिंहासन सिंह, प्रेमसागर तिग्गा, परमेश्वर नाविक, शिवशंकर पैकरा व रघुबीर देवांगन उपस्थित थे।


















