Zubeen Garg Death Mystery: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े रहस्य गहराए: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक, पुलिस जांच तेज़

Zubeen Garg Death Mystery: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। सिंगापुर में 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई जुबीन की मौत ने उनके लाखों प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया। हालांकि अब यह मामला केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का शक पैदा कर रहा है। NRI पर शक, CID ने शुरू की पूछताछ मामले की जांच कर रही CID ने सिंगापुर में उस वक्त मौजूद चार प्रवासी असमियों (NRI) को पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें जिओलंगसत नारजारी, परीक्षित शर्मा, सिद्धार्थ बोरा और भास्कर ज्योति दत्ता के नाम शामिल हैं। तीनों सोमवार सुबह CID मुख्यालय पहुंचे जबकि दत्ता शाम तक पहुंच सकते हैं।CID के स्पेशल DGP मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पुष्टि की है कि इनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है क्योंकि ये लोग घटना के समय जुबीन के साथ थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी पुलिस ने साफ कर दिया है कि गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जाएगी। इसकी जानकारी केवल चुने हुए सिविल सोसाइटी के सदस्यों को दी जाएगी, जिन्हें मंगलवार शाम 4 बजे बुलाया गया है। रिपोर्ट पर चर्चा और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। SIT की जांच, 7 गिरफ्तारियां, 60 से अधिक FIR अब तक मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें जुबीन के चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग, उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, को-सिंगर अमृतप्रभा महंत, आयोजक श्यामकनु महंत, और बैंड के ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी शामिल हैं।SIT (Special Investigation Team) ने अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग्स में कई संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई हैं। विसरा रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य जांच का अहम हिस्सा बना है विसरा सैंपल, जिसे जांच के लिए दिल्ली की सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि जुबीन की मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से। कौन थे जुबीन गर्ग? जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया में हुआ था। उन्होंने असमिया, हिंदी और 40 अन्य भाषाओं में 38 हजार से अधिक गाने गाए थे। वे न केवल गायक थे, बल्कि संगीतकार, एक्टर और निर्देशक भी रहे। उन्हें असम का हाईएस्ट पेड सिंगर माना जाता था। जुबीन गर्ग की मौत ने असम ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। अब सबकी निगाहें हैं विसरा रिपोर्ट और CID की अंतिम रिपोर्ट पर, जो इस गुत्थी को सुलझा सकती है। Read More : Ocean Titan Indian Ocean: क्या अमेरिका कर रहा भारत की जासूसी? ओसियन टाइटन से उठे सवाल

Zubeen Garg Death Mystery: असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में नए मोड़ सामने आ रहे हैं। सिंगापुर में 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुई जुबीन की मौत ने उनके लाखों प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया। हालांकि अब यह मामला केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का शक पैदा कर रहा है।

ads
Adst

NRI पर शक, CID ने शुरू की पूछताछ

मामले की जांच कर रही CID ने सिंगापुर में उस वक्त मौजूद चार प्रवासी असमियों (NRI) को पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें जिओलंगसत नारजारी, परीक्षित शर्मा, सिद्धार्थ बोरा और भास्कर ज्योति दत्ता के नाम शामिल हैं। तीनों सोमवार सुबह CID मुख्यालय पहुंचे जबकि दत्ता शाम तक पहुंच सकते हैं।CID के स्पेशल DGP मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पुष्टि की है कि इनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है क्योंकि ये लोग घटना के समय जुबीन के साथ थे।

Adst

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी

पुलिस ने साफ कर दिया है कि गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जाएगी। इसकी जानकारी केवल चुने हुए सिविल सोसाइटी के सदस्यों को दी जाएगी, जिन्हें मंगलवार शाम 4 बजे बुलाया गया है। रिपोर्ट पर चर्चा और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

SIT की जांच, 7 गिरफ्तारियां, 60 से अधिक FIR

अब तक मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें जुबीन के चचेरे भाई DSP संदीपन गर्ग, उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, को-सिंगर अमृतप्रभा महंत, आयोजक श्यामकनु महंत, और बैंड के ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी शामिल हैं।SIT (Special Investigation Team) ने अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं और 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार, वीडियो फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग्स में कई संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई हैं।

विसरा रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य

जांच का अहम हिस्सा बना है विसरा सैंपल, जिसे जांच के लिए दिल्ली की सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि जुबीन की मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से।

Adst

कौन थे जुबीन गर्ग?

जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया में हुआ था। उन्होंने असमिया, हिंदी और 40 अन्य भाषाओं में 38 हजार से अधिक गाने गाए थे। वे न केवल गायक थे, बल्कि संगीतकार, एक्टर और निर्देशक भी रहे। उन्हें असम का हाईएस्ट पेड सिंगर माना जाता था। जुबीन गर्ग की मौत ने असम ही नहीं, पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। अब सबकी निगाहें हैं विसरा रिपोर्ट और CID की अंतिम रिपोर्ट पर, जो इस गुत्थी को सुलझा सकती है।

Read More : Ocean Titan Indian Ocean: क्या अमेरिका कर रहा भारत की जासूसी? ओसियन टाइटन से उठे सवाल

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst