Ambikapur News : राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह देशभक्ति और अनुशासन की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर में निकाली गई जागरूकता रैली से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लेकर युवा शक्ति और राष्ट्रीय कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया।
महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा द्वारा ध्वज आरोहण के साथ औपचारिक उद्घाटन हुआ। इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिनमें राष्ट्र सेवा, अनुशासन और एकता के संदेश झलके। समारोह का सबसे प्रेरक पल तब आया जब महाविद्यालय के 15 कैडेट्स ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने कहा कि एनसीसी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सेना को सहयोग हेतु सक्षम युवाओं का निर्माण करना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कैडेट्स देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्षभर में कैडेट्स की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। एनसीसी दिवस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Trump claim on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हाल के…
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के उद्घाटन मुकाबले की मेजबानी को लेकर…
CBI SO Recruitment: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे…
UAE Cybercrime law: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन…
Assam Assembly Election: निर्वाचन आयोग ने असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए बिगुल फूंक…
West Bengal Political Mystery: भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है…
This website uses cookies.