ताज़ा खबर

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव : अधिवक्ता जनार्दन त्रिपाठी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य निर्वाचित

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के हाल ही में सम्पन्न चुनाव में अंबिकापुर जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ, लोकप्रिय और प्रतिष्ठित सदस्य अधिवक्ता जनार्दन कुमार त्रिपाठी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। 30 अक्टूबर 2025 को हुए मतदान में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, जिसमें त्रिपाठी ने उल्लेखनीय जीत दर्ज करते हुए 25 निर्वाचित सदस्यों में अपना स्थान सुरक्षित किया।

जनार्दन त्रिपाठी को प्रदेश के सभी जिलों से व्यापक समर्थन मिला, जो उनके प्रति अधिवक्ता समुदाय के विश्वास, सम्मान और उनके प्रभावशाली नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है। यह उनकी लगातार दूसरी विजय है, जो उनके निरंतर कार्य, न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण और अधिवक्ता हितों के संरक्षण हेतु अथक प्रयासों को दर्शाती है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए नीतियाँ तैयार करना, उनके कल्याण हेतु योजनाएँ बनाना और आवश्यक फंडिंग की व्यवस्था करना है।

विजय के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अधिवक्ता जनार्दन कुमार त्रिपाठी ने सरगुजा जिला सहित पूरे राज्य के अधिवक्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे परिषद के माध्यम से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, अधिवक्ताओं के सर्वांगीण विकास, सुविधाओं के विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगे।

अधिवक्ता समुदाय ने जनार्दन त्रिपाठी को शानदार विजय के लिए बधाई देते हुए इसे अधिवक्ता हितों की मजबूत आवाज के रूप में देखा है।

thetarget365

Recent Posts

Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम पुलिस के मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत

Pawan Khera Bail :  भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

48 minutes ago

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

2 hours ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

2 hours ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

2 hours ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

2 hours ago

This website uses cookies.