Ambikapur News : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री के नए नियमों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ घड़ी चौक में पुतला दहन कर भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नई रजिस्ट्री गाइडलाइंस से आम जनता, व्यापारी वर्ग और रियल एस्टेट कारोबारियों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ना तय है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बाजार मूल्य को आधार बनाकर रजिस्ट्री शुल्क निर्धारित करने की नई व्यवस्था जनता के हितों के विपरीत है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बाजार मूल्य पर 30 प्रतिशत की छूट देकर केवल 4 प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क लिया जाता था। मगर भाजपा सरकार की नई गाइडलाइंस में न केवल पूरा बाजार मूल्य ही आधार माना गया है, बल्कि सड़क से सटी भूमि को आगे-पीछे के हिसाब से विभाजित कर अलग-अलग दर पर मूल्यांकन करने की व्यवस्था भी जोड़ दी गई है। इससे जमीनों की कीमतों में भारी वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है।
पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लोककल्याणकारी कार्यों के बजाय ‘व्यापारी’ की तरह फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि और बिजली बिल हाफ योजना समाप्त करने के बाद अब रजिस्ट्री कीमतों का बोझ आमजन पर डाला जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी अदूरदर्शिता ने प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है।
इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस सरगुजा को दी गई थी। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसकी सराहना जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की। इस दौरान हेमंत सिन्हा, एपी सांडिल्य, डॉ लालचंद यादव, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, जमील खान, संजय सिंह, लोकेश कुमार, अमित तिवारी राजा, विकल झा, मदन जायसवाल, मो अख़्तर चम्मा, प्रीति सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, निकी खान, सोहन जायसवाल, अमित सिन्हा, सौरभ फिलिप, जीवन यादव, उत्तम राजवाड़े, निखिल विश्वकर्मा, अमित सिंह, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, रोशन कन्नौजिया, चंचला सांडिल्य, साधना कश्यप, सरोज मरावी, शमा परवीन, आकाश यादव, शिवांशु गुप्ता, तरणराज सिंह, सीपू सिंह, सतीश घोष, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, संजर नवाज, आशीष फिलिप, समर्पण एक्का, लोलर सिंह, आयुष सोनी, आकिब खान, अयान खान, रोहन साहू आदि मौजूद थे।
Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…
Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…
Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…
UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…
UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…
This website uses cookies.