राधेकृष्ण गोयल एनएसयूआई के प्रदेश सचिव बने,कार्यकर्ताओं में हर्ष

अंबिकापुर। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन से एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय व एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य भगत के अनुशंसा पर अंबिकापुर के राधेकृष्ण गोयल को एनएसयूआई का प्रदेश सचिव नियुक्ति किया गया है।राधेकृष्ण गोयल ने प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य भगत,सरगुजा प्रभारी श्री अख्तर एवं नीतीश ताम्रकार का आभार जताया है।

अपनी नियुक्ति को लेकर राधे कृष्ण गोयल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के अंतरिम छात्र तक पहुँचाकर संगठन को मजबूत करेंगे, और अपने कर्तव्यो व संगठन द्वारा प्रदान दायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में एक बार पुनः कांग्रेस परचम लहराएगी और छत्तीसगढ़ में  किसानों मजदूरों युवाओं की सरकार आएगी, कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे। राधेकृष्ण की नियुक्ति से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

thetarget365

Recent Posts

CG Freedom of Religion Bill 2026 पर धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण और घर वापसी पर बड़ा बयान, सियासी पारा गर्म

CG Freedom of Religion Bill 2026  : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…

1 hour ago

Naxal Surrender : बंदूक छोड़कर पहुंचे भूखे नक्सली, जवानों ने थाली सजाकर खिलाया खाना, फिर हुआ सरेंडर

Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…

1 hour ago

This website uses cookies.